Coronavirus In India: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 1.15 लाख नए काेविड-19 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 6 साै से ज्यादा माैतें दर्ज हुई हैं।


नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। देश में काेरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है। बुधवार को सामने आए नए मामलों ने अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटों में 1,15,736 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इस ताजा उछाल के साथ भारत में संक्रमणों की संख्या 1,28,01,785 हो गई है। इसके अलावा माैतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश ने पिछले 24 घंटों में 630 मौतों की सूचना दी। नई कोविड-19 मौतों के साथ, देश में मृतकों का आंकड़ा 1,66,177 हो गया है।वर्तमान में 8,43,473 सक्रिय केस


भारत में इस तरह से बढ़ते नए मामलों की वजह से सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में 8,43,473 सक्रिय केस हैं। इनमें से कुछ मरीज घर तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले 12 फरवरी को एक्टिव केस लोड 1, 35,926 पर सबसे कम था। दो दिन पहले 5 अप्रैल को देश ने एक ही दिन में 1,03,844 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी थी। आईसीएमआर के अनुसार, 25,14, 39,598 नमूनों का परीक्षण 6 अप्रैल तक हुआ है। इसमें 12,08, 339 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया है।जानें किस राज्य से हुई कितनी माैतें

630 नए माैतों में महाराष्ट्र से 297, पंजाब से 61, छत्तीसगढ़ से 53, कर्नाटक से 39, उत्तर प्रदेश से 30, मध्य प्रदेश से 18, दिल्ली से 17, गुजरात से 17, तमिलनाडु से 15, केरल से 14, राजस्थान से 13 हैं। कुल 1,66,177 मौतों में महाराष्ट्र से 56,330, तमिलनाडु से 12,804, कर्नाटक से 12,696, दिल्ली से 11,113, पश्चिम बंगाल से 10,355, यूपी से 8,245 और आंध्र प्रदेश से 7,251 और पंजाब से 7,216 माैतें हुईं। देश में अब तक कोविड-19 के खिलाफ कुल 8,70,77,474 लोगों को टीका लगाया गया है।

Posted By: Shweta Mishra