13 दिनों में 30 से बढ़कर 40 लाख पहुंचा कोविड-19 संक्रमण, पिछले 24 घंटों में रिकाॅर्ड 86,432 नये मामले सामने आए
नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालाें की संख्या बढ़कर 40,23,179 पहुंच चुकी है। जबकि देश में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक 69,561 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,089 मरीजों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जान जा चुकी है।मौत की दर घटकर 1.73 प्रतिशतभारत में कोविड-19 से संक्रमण 10 से 20 लाख पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था जबकि 30 से 40 लाख पहुंचने में इसे सिर्फ 13 दिन ही लगे। वहीं कोविड-19 संक्रमण से एक लाख संक्रमण की संख्या पहुंचने में 110 दिन लगे थे। इसके बाद 59 दिनों में संक्रमण की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई थी। देश में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौत की दर घटकर 1.73 प्रतिशत रह गई है।
4.7 करोड़ सैंपल्स की हो चुकी जांच
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोरोना वायरस से संक्रमण के अभी 8,46,395 एक्टिव मामले हैं। यह अब तक देश में संक्रमित हो चुके कुल संख्या का 21.04 प्रतिशत है। 7 अगस्त को भारत में कोरोना वायरस से 20 लाख लोग संक्रमित हो चुके थे। जबकि 23 अगस्त को यह संख्या 30 पहुंच गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 4 सितंबर तक 4,77,38,491 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,59,346 सैंपल्स की जांच की गई थी।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | ठीक हो चुके | मौत |
अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 345 | 2863 | 49 |
आंध्र प्रदेश | 102067 | 370163 | 4276 |
अरुणाचल प्रदेश | 1488 | 3280 | 7 |
असम | 28159 | 92720 | 345 |
बिहार | 17032 | 126371 | 701 |
चंडीगढ़ | 2095 | 3105 | 68 |
छत्तीसगढ़ | 20672 | 19625 | 337 |
दादरा नगर हवेली और दमन दीव | 285 | 2180 | 2 |
दिल्ली | 18842 | 161865 | 4513 |
गोवा | 4896 | 14747 | 220 |
गुजरात | 16184 | 82273 | 3076 |
हरियाणा | 14053 | 57171 | 759 |
हिमाचल प्रदेश | 1815 | 4965 | 50 |
जम्मू और कश्मीर | 8800 | 31435 | 755 |
झारखंड | 15549 | 32043 | 447 |
कर्नाटक | 99120 | 274196 | 6170 |
केरल | 21334 | 60444 | 326 |
लद्दाख | 815 | 2085 | 35 |
मध्य प्रदेश | 15474 | 53257 | 1513 |
महाराष्ट्र | 211325 | 625773 | 25964 |
मणिपुर | 1765 | 4899 | 35 |
मेघालय | 1252 | 1468 | 14 |
मिजोरम | 363 | 683 | 0 |
नागालैंड | 736 | 3361 | 10 |
ओडिशा | 25816 | 90331 | 531 |
पुद्दुचेरी | 5210 | 10674 | 280 |
पंजाब | 15731 | 42543 | 1739 |
राजस्थान | 14790 | 71899 | 1108 |
सिक्किम | 509 | 1329 | 5 |
तमिलनाडु | 51633 | 392507 | 7687 |
तेलंगाना | 32915 | 104603 | 877 |
त्रिपुरा | 5888 | 8483 | 136 |
उत्तराखंड | 7188 | 15511 | 312 |
उत्तर प्रदेश | 58595 | 190818 | 3762 |
पश्चिम बंगाल | 23654 | 147553 | 3452 |