भारत और श्रीलंका के बीच कटक में खेला गया पहला टी-20 मेजबान भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 93 रन से हराया। टी-20 इतिहास में रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। आइए देखें भारत की 5 बड़ी जीत...


1. श्रीलंका को 93 रनों से दी मातभारत ने अपना पहला टी-20 मैच 2006 में खेला था। तब से लेकर अब तक भारत ने कई मुकाबले खेले और जीते भी लेकिन बुधवार को कटक में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया मैच कुछ खास रहा। भारत ने मेहमान टीम को 93 रनों से मात दी। टी-20 इतिहास में रनों के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए, जवाब में श्रीलंकन टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत यह मैच 93 रन से जीत गया।3. 75 रन से जीता था इंग्लैंड से मुकाबला


फरवरी 2017 में इंग्लिश टीम भारत दौरे पर थी। दोनों टीमों के बीच बंगलुरु में एक टी-20 मैच खेला गया। भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा और इंग्लैंड को 203 रन का टारगेट दे दिया। जवाब में इंग्लैंड 127 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 75 रन से जीता था।5. श्रीलंका को पछाड़ा था 69 रनों से

यह टी-20 में भारत की पांचवी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने श्रीलंका को 69 रनों से हराया था। पहले खेलते हुए भारत ने 196 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंका टीम निर्धारित ओवर में 127 रन ही बना सकी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari