भारत में ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्हाल COVID-19 के मामलों लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज देर रात सामने आये आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की तादात 824 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 26496 बताई जा रही है।

नई दिल्ली (एएनआई)। पिछले 24 घंटों में 1,990 अधिक COVID-19 मामलों की रिपोर्ट के साथ, भारत के कोरोनोवायरस मामलों की गिनती 26,496 तक पहुंच गई है, रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इसमें से 19,868 एक्टिव केसेज के पेशेंटस हैं। 5804 मामले ठीक हो गए, उन्हें छुट्टी दे दी गई या वे माइग्रेट कर गए हैं। पिछले 24 घंटों में 49 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 824 हो गई है।

महाराष्ट्र अब भी सबसे आगे

स्वास्थ्य मंत्रालय से सुबह मिले अपडेट के अनुसार, महाराष्ट्र अब भी 7,628 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जिसमें 1,076 मरीज मिले हैं और 323 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात अब 3,071 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिनमें से 282 ठीक हो गए हैं और 133 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, दिल्ली में 2,625 केसेज हैं, जिसमें 869 मरीज एक्टिव केसेज के हैं, जबकि 54 मरीजों की जान गई है।

बाकी राज्यों का हाल

अन्य राज्यों में तमिलनाडु में COVID-19 का आंकड़ा 1,821 है, जिसमें 960 मरीज एक्टिव हैं और 23 लोग मारे गए। राजस्थान में 2,083 मामले सामने आए हैं जिनमें से 493 ठीक हो गए हैं और 33 मरीज मारे गए हैं। मध्य प्रदेश में 2,096 पॉजिटिव केसेज सामने आए हैं, जिनमें से अब तक 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 99 मरीज वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में, कुल 1,793 लोगों में COVID-19 की पुष्टि हुई है, जिनमें से 261 ठीक हुए हैं और 27 लोगोंकी मौत हो गई। केरल जहां देश का पहला COVID-19 पाया गया था, यहां 457 लोगों को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।

Posted By: Molly Seth