चक दे इंडिया की प्रीती सब्‍बरवाल को तो आप जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो अब जान लीजिए क्‍योंकि फिल्‍म में हॉकी प्‍लेयर का किरदार निभाने वाली प्रीती सब्‍बरवाल ने फिल्‍म में भी एक क्रिकेटर से प्‍यार किया था और रियल लाइफ में प्रीती का किरदार निभाने वाली सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान को अपना जीवन साथी चुना है। जल्‍द ही दोनो की शादी होने वाली है।

1- युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में पहली बार सागरिका और जहीर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आये थे। दोनों ने एक साथ पार्टी में इंट्री की और फिर साथ ही वहां से निकले थे। इसके बाद जब सागरिका से जहीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो वो कुछ नहीं बोलीं। आईपीएल के दौरान जहीर और सागरिका ने जब सगाई कर ली तो सगारिका ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो श्ोयर की थी। 

3- सागरिका घाटगे ने फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया था। चक दे की कामयाबी के बाद वो रिबॉक ब्रैंड का भी फेस रहीं हैं। 

5- छोटे पर्दे पर सागरिका ने फीयर फेक्टर खतरो के खिलाड़ी के सीजन 6 में नजर आईं थी। वो फॅक्स, मिले ना मिले हम, रश जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सागरिका पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ फिल्म दिलदारियां में भी नजर आईं थीं।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra