एप्‍पल के आईफोन दुनियाभर में मशहूर हैं। पर क्‍या आप को पता है कि आईफोन बनाने वाले कर्मचारी किन हालातों में इन्‍हें बनाते हैं। आईफोन बनाने वाले कर्मचारियों का रहन सहन जानवरों से भी बदत्‍तर है। एक कमरे में फोन बनाने वाले आठ से 12 कर्मचारी रहते हैं। उनके लिए बाथरूम की भी ठीक से व्‍यवस्‍था नहीं होती है। जिस कैंटीन में वो खाना खाते हैं वहां गंदगी होती है। देखिये कैसी लाइफ जीते हैं आप के हाथों में आईफोन थमाने वाले।


2- बिल्डिंग के हर ब्लाक के एक कमरे में 12 बेड पड़े हुए हैं। चाहे वह कर्मचारी महिला हो या पुरुष उसे प्राईवेट रूम नहीं मिलता है। हर कर्मचारी को यहां रहने के लिए 16 डॉलर पे करने पड़ते हैं। जो वह अपनी महीने के आखिर में मिलने वाली सैलरी से करते हैं।4- शंघाई के बाहरी इलाके में बनी इस डॉरमेट्री में 6000 घर हैं। पर इनमे प्राईवेट बाथरूम नहीं हैं। यहां एक साथ बने बाथरूम में कर्मचारियों को नहाना पड़ता है। यहां एक समय में एक साथ बीस से अधिक कर्मचारी नहाते हैं।


6- कंपनी ने हाल ही में अपनी फैक्ट्री में कैमरा लगाने की इजाजत दी है। शंघाई में एप्पल की जो आईफोन फैक्ट्री है वहां यह देखने के लिए कि उनके कर्मचारी कम पैसों में कितने घंटे काम करते हैं।8- यह वह जगह है जहां एप्पल के कर्मचारी एक कतार मे बैठ कर खाना खाते हैं। कैंटीन में लगा क्रिसमस का यह पेड़ कभी कभी उनके चेहरों पर थोड़ी से हंसी ले आता है।

10- 6000 कर्मचारियों में महिलाएं भी हैं। उनके कपड़े धो कर सुखाने के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाएं छतों पर जाकर अपने कपड़े सुखाती हैं। महिलाओं के रहने के लिए भी वहां पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra