फराह खान बॉलीवुड की बिंदास और स्‍ट्रेट फॉरवर्ड सेलेब में से एक है। आपको बता दें कि आज 10 जनवरी को फराह अपना 52वां जन्‍मदिन मना रही हैं। फिलहाल दिन की शुरुआत होते ही फराह के पास लग गया है तांता लोगों की बधाइयों के आने का। आइए आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर आपको बताएं इनके सबसे बड़े डर के बारे में। आप सुनकर चौंक जाएंगे कि इतनी बड़ी-बड़ी और हिट फिल्‍में बनाने वाली फराह खान एक छोटी सी सुई से इस कदर डरती हैं कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। आइए इनके बारे में जानें कुछ ऐसे ही खास फैक्‍ट्स जिनको नहीं जानते होंगे आप भी।

1 . यहां से हुई थी कोरियोग्राफी की शुरुआत
फराह खान को बॉलीवुड की डायरेक्टर के रूप में तो आप सब जानते होंगे, लेकिन आपको याद होगा कि इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर हुई। अब सवाल ये उठता है कि बतौर कोरियोग्राफर कौन सी थी उनकी पहली फिल्म। आमिर खान स्टारर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' तो आपको याद ही होगी। फिल्म में बतौर कोरियाग्राफर पहले सरोज खान को साइन किया गया। उसके बाद उनके साथ कुछ डेट्स की प्रॉब्लम हुई और उनकी जगह यहां पहला चान्स मिल गया फराह खान को।
2 . यहां से की थी एक्टिंग की भी शुरुआत
बॉलीवुड में कोरियोग्राफी और डायरेक्शन के अलावा इन्होंने एक्टिंग भी की। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सी थी बतौर एक्ट्रेस इनकी पहली फिल्म। आपको याद दिला दें वो लड़की जो करन जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के एक सीन में काजोल का मजाक उड़ाती है। वो फराह ही थीं। यही वो पहली फिल्म थी जिसमें इन्होंने चंद मिनट के लिए ही सही, लेकिन कैमरे को फेस किया था।
पढ़ें इसे भी : कल्कि कोचलीन के पुरखे ने एफिल टॉवर बनाने में दिया योगदान, अरे झूठ थोड़े ही न बोलेंगे

4 . हॉलीवुड में भी बतौर कोरियोग्राफर है इनका बड़ा नाम
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड सेलेब्स भी इनको बतौर कोरियोग्राफर बहुत खूब जानते हैं। इसके पीछे कारण है कि इन्होंने कई हॉलीवुड सेलेब्स को उनके गानों पर डांस करवाया है। अब अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ब्लू' में सॉन्ग 'चिगी-विगी...' को ही ले लीजिए। इस गाने में इन्होंने हॉलीवुड फेम काइली मिनोग को डांस करवाया। इसके अलावा 2006 में न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी में होने वाले एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए इन्होंने स्टार परफॉर्मर शकीरा को डांस तैयार करवाया था।
पढ़ें इसे भी : शक्ति कपूर से पंगा लेने वाले फरहान अख्तर वैसे तो बड़े सीधे नजर आते हैं
5 . फिल्मफेयर में नोमिनेट होने वाली दूसरी महिला डायरेक्टर बनीं
फराह खान फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में नोमिनेट होने वाली दूसरी महिला डायरेक्टर बनीं। इस दौरान इनको इनकी फिल्म 'मैं हू ना' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

6 . बॉलीवुड ने दिए कई नाम
बॉलीवुड ने फराह को एक या दो नहीं कई नाम दिए। ये बी-टाउन की कोरियोग्राफर होने के साथ ही साथ एक्टर, डायरेक्टर और पॉपुलर डांस रियालिटी शो की जज भी हैं। इसके अलावा फराह एक टीवी टॉक शो को भी होस्ट करती हैं।
पढ़ें इसे भी : आप भी देखिए, आखिर क्यों ट्विंकल खन्ना बन गईं ट्विटर पर सबसे फनी स्टार
7 . ये था इनकी लाइफ का सबसे टफ टाइम
फराह की जिंदगी का वो सबसे ज्यादा कठिन समय था जब इन्होंने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। अपने पिता की मौत का दुख इनको इतना ज्यादा था कि एक समय ऐसा भी आ गया जब वो इस दुख से भागने की कोशिश तक करने लगीं। उस समय इन्होंने एक लोकल कॉलेज में डांस सिखाना शुरू किया। उनके इस कदम में उनके भाई साजिद खान ने उनकी मदद की।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma