आईपीएल के 34वें मैच में एक नो बाॅल को लेकर विवाद गहरा गया है। पंत ठाकुर और कोच आमरे पर जुर्माना लगा दिया गया। वहीं अब पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और मौजूदा प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने अंपायरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई (एएनआई)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के आखिरी ओवर में अंपायर के नो-बॉल फैसले पर सवाल उठाए। डीसी को हाई स्कोरिंग थ्रिलर में राजस्थान से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी छह गेंदों में 36 रनों की जरूरत थी। रोवमैन पॉवेल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय के ओवर की पहली दो गेंदों में से छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर, उन्होंने फिर से एक फुल टॉस गेंद को छक्के के लिए मारा। मगर डीसी का कहना था कि ये फुलटाॅस गेंद नो बाॅल थी।

That was a clear no ball. #umpiring

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 22, 2022

पठान, मैक्सवेल ने जताई आपत्ति
लेकिन मैदानी अंपायर ने नो बॉल नहीं दी और यहां तक ​​कि थर्ड अंपायर से सलाह लेने से भी इनकार कर दिया। पंत ने फिर पॉवेल और कुलदीप यादव दोनों को मैदान से बाहर आने को कहा। खैर काफी हंगामे के बाद मैच फिर से शुरु हुआ और दिल्ली मैच हार गई। पंंत पर अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने पर 100 परसेंट मैच फीस काटने का जुर्माना लगाया। हालांकि कुछ प्लेयर्स पंत के समर्थन में उतरे हैं। अपने ट्विटर पर लेते हुए इरफान पठान ने ट्वीट किया, "वह एक स्पष्ट नो बॉल थी।" ग्लेन मैक्सवेल ने ट्वीट किया, "अंपायर हर गेंद पर फ्रंट फुट के लिए नो बॉल चेक करते हैं, लेकिन हाई फुल टॉस चेक नहीं कर सकते। ये समझ में नहीं आता।"

So umpires check no balls for front foot every ball, but can&यt check a high full toss? Makes sense… pic.twitter.com/RUOX3Yh3YF

— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) April 22, 2022

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari