कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि चाहे बिकनी हो घूंघट हो जींस हो या हिजाब यह तय करना एक महिला का अधिकार है। महिलाओं को उनके कपड़ों को लेकर परेशान करना बंद करें।

नई दिल्ली (पीटीआई)। कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि महिलाएं क्या पहनना चाहती है यह तय करना महिला का अधिकार है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या फिर हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा उन्हें दिया गया है। महिलाओं को परेशान करना बंद करो। इस दाैरान प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बने अपने 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' का टैग भी लगाया है।

Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman&यs right to decide what she wants to wear.
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022


हिजाब विवाद कल और बढ़ गया
कर्नाटक में जारी काॅलेज में हिजाब विवाद कल और ज्यादा बढ़ गया। यहां कल पथराव और पुलिस द्वारा बल प्रयोग की घटनाएं मंगलवार को रिपोर्ट की गईं। कई काॅलेजों में माहाैल काफी हिंसक हो गया। राज्य सरकार को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी घोषित करने के लिए प्रेरित किया गया। कर्नाटक में हिजाब विवाद बीती जनवरी में उडुपी के एक सरकारी पीयू कॉलेज में शुरू हुआ था, जहां हिजाब पहनी कुछ मुस्लिम स्टूडेंट्स को काॅलेज में एंट्री से राेका गया था। हिजाब के विरोध में कुछ हिंदू छात्रों ने भगवा दुपट्टा पहनकर नारेबाजी की थी।
राहुल गांधी ने भी किया था समर्थन
इस विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा हिजाब को एक धार्मिक प्रतीक बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा लागू किए जा रहे ड्रेस संबंधी नियमों के समर्थन में दृढ़ता से खड़ी है, जबकि विपक्षी कांग्रेस मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में सामने आई है। हाल ही में बसंत पंचमी के त्योहार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कर्नाटक सरकार की खिंचाई की थी। उन्होंने कहा कहा था कि स्टूडेंट्स के हिजाब को उनकी शिक्षा में आड़े लाकर हम भारत की बेटियों का भविष्य लूट रहे हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह काेई भेद नहीं करती।

Posted By: Shweta Mishra