पूरी दुनिया में किसान अपनी फसलों को नील गाय हाथी या तमाम जानवरों से बचाने के लिए क्‍या कुछ नहीं करते। खेत के बीच में मटके जैसे सिर वाला पुतला लगाना पुरानी बात हो गई है। हाल ही में ए‍क भारतीय किसान ने तो अपनी फसलें सेफ रखने के लिए खेत में हॉट एक्‍ट्रेस सनी लियोन का विशालकाय पोस्‍टर ही लगा दिया था। ये तो इंडिया की बात रही अब सुनिए जापान का हाल जहां के किसान जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए एक खूंखार रोबोट अपने खेतों में लगा रहे हैं। इस रोबोट को देखकर तो जानवर ही नहीं इंसान भी डर जाएंगे।

'भेडि़या आया' वाली कहावत जापानियों ने सच करके दिखा दी

भारत के गांवों में भेडि़या आया.... वाली कहावत खासी प्रचलित रही है, लेकिन इस आर भारत नहीं जापान के लोगों के इस कहावत को सच करके दिखा दिया। दरअसल भारत की ही तरह जापान में भी किसान उनके खेतों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों से परेशान रहते हैं। ये जानवर कई बार रात को भी खेतों में घुसकर पूरी फसल खा जाते या तबाह कर डालते हैं। इस समस्या के परमानेंट समाधान के लिए जापान के वैज्ञानिकों ने जो तरीका निकाला है, उसे देखकर पूरी दुनिया एक बार फिर जापानियों के दिमाग का लोहा मान रही है। रोबोट बनाने में सबसे आगे रहने वाले जापान के वैज्ञानिकों ने फसलों को जानवरों से बचाने के लिए एक ऐसा रोबोट एनिमल बनाया है, जो सौर ऊर्जा से चलता है और खेतों में घुसने की कोशिश करने वाले जानवरों से रात और दिन फसलों की सुरक्षा करता है।


एक बार Kiss करने से मुंह में समा जाते हैं 8 करोड़ बैक्टीरिया! यह जानकर क्या प्यार करना छोड़ देंगे?

जल्दी ही देश भर के खेतों में नजर आएंगे ये रोबोटिक वोल्फ

रिपोर्ट्य के मुताकिब जल्दी ही इस रोबोट एनिमल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुर होने की उम्मीद है। किसान करीब 5 हजार अमरीकी डॉलर में इस रोबोट को खरीद पाएंगे, या फिर कुछ दिनों के लिए किराए पर भी ले पाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर देश में इस रोबोटिक भेडि़ए का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो इसे दुनिया के कई देशों में बेचे जाने की उम्मीद है। इस वीडियो में आप खुद देखिए इस रोबोटिक वोल्फ का खतरनाक अंदाज।

 

 

 

दिल की सेहत का राज बताएगी आपके हाथों की मजबूत पकड़, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Posted By: Chandramohan Mishra