फर्स्ट फेज मतदान के दौरान पलामू में कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। आयोग ने दिए जांच के आदेश दे दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच गाली-गलौज।


रांची (ब्यूरो)। झारखंड इलेक्शन के फर्स्ट फेज में पलामू के बूथ पर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान कांग्रेस कैंडिडेट केएन त्रिपाठी ने पलामू के कोशियारी बूथ पर सरेआम हाथों में पिस्तौल निकाल कर लहरा दिया। डालटनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर राज्य चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से फोन पर भी जानकारी ली गई है। फिलहाल उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।मांगी गई मामले में पूरी रिपोर्ट


वहां मतदान प्रभावित नहीं हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।बताया गया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की है। डालटनगंज के पुरबडीहा मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की भी खबर है। यहां वीडियो बना रहे पत्रकारों को भी पीटा गया है। प्रत्याशी केएन त्रिपाठी एक अन्य मतदान केंद्र पर खुद पिस्तौल लहराते दिखे। यह मतदान केंद्र भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के गांव में है।कोशियार बूथ पर हुई घटना

जानकारी के मुताबिक डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशियार बूथ पर यह घटना हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के मुताबिक भाजपा समर्थकों ने उन्­हें जबरन बूथ पर जाने से रोका। कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पर पत्थरबाजी की गई है। कहा जा रहा है कि त्रिपाठी समर्थक और भाजपा समर्थक दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई। बूथों पर तैनात पुलिस बल व त्रिपाठी के अंगरक्षक ने बीच-बचाव कर वहां से त्रिपाठी को रवाना कर दिया।ranchi@inext.co.in

Posted By: Sudhir Jaiswal