शराब के नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने अपने दोस्त की वाइफ के साथ ही रेप कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

शराब के नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने अपने दोस्त की वाइफ के साथ ही रेप कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी को किया अरेस्ट
घटना गोविन्दपुर थाना एरिया स्थित घोड़ाबांधा की है। इस संबंध में पीडि़ता पवित्रा ओल ने रेग बहादूर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

घर में बैठकर पी शराब
पवित्रा का हसबेंड व रेग बहादूर दोनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैैं। दोनों का घर भी नेपाल में है। इसलिए दोनों के बीच अच्छा संबंध था। सैटरडे की नाइट दोनों ने घोड़ाबांधा स्थित घर में बैठकर शराब पी। इस दौरान रेग बहादूर ने ज्यादा पी ली, जिसके कारण वह वहीं
गिरने लगा।

दोस्त को अपने घर में छोड़ा
पवित्रा के हसबेंड को रात में ड्यूटी पर जाना था। अपने दोस्त रेग बहादूर की हालत ठीक न देख वह उसे अपने घर में ही सोता छोडक़र ड्यूटी चला गया।


सुबह 3 बजे किया रेप
संडे की अर्ली मॉर्निंग लगभग 3 बजे रेग बहादूर का नशा फटा और वह जग गया। उसने देखा कि वह अपने दोस्त के घर में है। उसने अपने दोस्त की वाइफ पवित्रा को सोते देखा तो उसकी नियत में खोट आ गई। इसके बाद उसने पवित्रा के साथ रेप किया। रेप के बाद पवित्रा किसी तरह वहां से भागी व पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी जुटे व रेग बहादुर को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद पवित्रा के हसबेंड को फोन कर बुलाया गया। वह घर पहुंचा और उसने भी उसे पीटा। इसके बाद पुलिस को इंफार्म किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची व रेग बहादूर को अरेस्ट कर ले गई।

Posted By: Inextlive