स्न्क्त्रन्ढ्ढयश्वरुन्: काशी साहु महाविद्यालय में नगर निकाय निर्वाचन के मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत की मतगणना होगी। मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। काशी साहु महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतगणना के दौरान हंगामा करने वालों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। अलग-अलग नगर निकाय के लिए मतगणना का अलग-अलग कक्ष बनाया गया है। इसके लिए अलग-अलग गेट व बेरिके¨टग करते हुए रास्ता बनाया गया है।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के महापौर, उप महापौर एवं वार्ड पार्षद की मतगणना के लिए चौदह-चौदह टेबिल लगाया गया है। महापौर की मतगणना कमरा संख्या 7 में, उप महापौर की मतगणना कमरा संख्या 9 में तथा वार्ड पार्षद की मतगणना कमरा संख्या में 12 में होगी। साढ़े छह बजे बज्रगृह खुलेगा और आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी।

काउंटिंग आठ राउंड में

मतगणना आठ चक्र में संपन्न होगी। प्रथम चक्र में वार्ड संख्या एक से चार एवं वार्ड संख्या 5 से बूथ संख्या 5-1 की मतगणना होगी। द्वितीय चक्र में वार्ड संख्या दो के शेष बूथ, वार्ड संख्या 5 से वार्ड संख्या 10 तक, तीारे चक्र में वार्ड संख्या 11 से वार्ड संख्या 15 बूथ संख्या 15-1, 15-2 एवं 15-3 तक, चौथे चक्र में वार्ड संख्या 15 के 15-4 से वार्ड संख्या 19 तक की मतगणना होगी। पांचवें चक्र में वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 24 के बूथ संख्या 24-1 व 24-2 तक, छठवें चक्र में वार्ड संख्या 24 के बूथ संख्या 24-3 से वार्ड संख्या 28 तक, सातवें चक्र में वार्ड संख्या 29 से वार्ड संख्या 33 के बूथ संख्या 33-1 तक तथा आठवें चक्र में वार्ड संख्या 33 के 33-2 से वार्ड संख्या 32 तक मतगणना होगी।

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के निर्वाची पदाधिकारी आईटीडीए परियोजना निदेशक अरुण वालटर सांगा, उप महापौर के निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी संदीप दुबे तथा वार्ड पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी वार्ड संख्या एक से 9 तक के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बाल किशोर महतो, वार्ड संख्या 10 से 18 तक के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी प्रियंका सिह, वार्ड संख्या 19 से 27 तक के लिए बीडीओ गम्हरिया हरिशंकर बारिक व वार्ड संख्या 28 से 35 तक के लिए सीओ कामिनी कौशल लकड़ा होंगी।

कपाली नगर परिषद

कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद की मतगणना के लिए चोदह-चौदह टेबिल रहेगा और दो चक्र में मतगणना होगी। अध्यक्ष की मतगणना विज्ञान भवन के कमरा नंबर 18 में तथा वार्ड पार्षद की मतगणना 17 में होगी। प्रथम चक्र में वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 14 तक तथा द्वितीय चक्र में 15 से वार्ड संख्या 27 तक की मतगणना होगी। मतगणना में अध्यक्ष पद का निर्वाची पदाधिकारी कुंज बिहारी पांडेय तथा वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी अंचलाधिकारी चांडिल सुनील कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनम कुजुर होंगी।

सरायकेला नगर पंचायत

सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद की मतगणना 11-11 टेबल में होगी। अध्यक्ष की मतगणना कमरा नंबर 3 में, उपाध्यक्ष की मतगणना कमरा नंबर एक में तथा वार्ड पार्षद की मतगणना होगी। डीआरडीए निदेशक अनिता सहाय अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी तथा उपाध्यक्ष पद का निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीपू कुमार एवं वार्ड पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी वार्ड संख्या एक से छह तक के लिए अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी व वार्ड संख्या 7 से 11 तक के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार होंगे।

क्षेत्र - निकाय - कुल वार्ड - कुल वोटर - कुल प्रत्याशी

आदित्यपुर - नगर निगम - 35 - 1,08,955 - 162

कपाली - नगर परिषद - 21 - 17411 - 76

सरायकेला - नगर पंचायत - 11- 9637 - 69

विजय जुलूस में हंगामा करनेवालों पर होगी कार्रवाई

निकाय चुनाव में जीत की खुशी पर जुलूस प्रदर्शन करने के दौरान यदि किसी प्रकार के उपद्रव किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। वहीं विजय जुलूस में लाउडस्पीकर के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी, बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। एसडीओ संदीप कुमार दूबे ने बताया कि सरायकेला नगर पंचायत मतगणना के नतीजे आने के बाद सरायकेला बाजार व मुख्य सड़क पर पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। जुलूस निकालने पर हुड़दंग करने वालों को नगर रखने के लिए पुलिस को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जुलूस के दौरान किसी प्रकार के उपद्रव न हो इसकी जिम्मेवारी थाना प्रभारी को सौंपी गई है। एसडीओ ने बताया कि जुलूस के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। मतगणना के बाद जुलूस निकालने पर उसकी वीडियो रिकॉर्डिग भी की जाएगी।

Posted By: Inextlive