देश सेवा के लिए हो जाएं तैयार, भर्ती आज से
रांची के सबसे अधिक 7158 व पाकुड़ के सबसे कम 370 युवा लगाएंगे दौड़
-रांची के मोरहाबादी आर्मी ग्राउंड में होगी भर्ती, सेना भर्ती रैली 9 से 18 अप्रैल तक -रांची के युवा 13 अप्रैल को लेंगे भाग, आधार कार्ड लाना होगा अनिवार्यरांची : थल सेना में भर्ती के लिए युवा सोमवार नौ अप्रैल से दौड़ लगाएंगे। पहले दिन गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा व खूंटी जिले के अभ्यर्थियों की सैनिक सामान्य व ट्रेडमैन की भर्ती होगी। भर्ती रैली 18 अप्रैल तक चलेगी। रैली में भाग लेने के लिए सबसे अधिक रांची जिले के 7158 जबकि सबसे कम पाकुड़ से मात्र 370 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन का दौर 12 फरवरी से 28 मार्च चला था। यह जानकारी भर्ती कार्यालय रांची के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक दयाल एसएम व कर्नल अतुल कठियार ने रविवार को प्रेस-वार्ता में दी। इन्होंने कहा कि भर्ती रैली की प्रक्रिया मोरहाबादी आर्मी ग्राउंड (बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के बगल में) होगी। रैली स्थल पर एंट्री सुबह तीन से साढ़े सात बजे तक होगी। एंट्री प्वाइंट मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क होगा।
16 की रैली अब 18 कोकर्नल ने बताया कि 16 अप्रैल को नगर-निगम चुनाव के कारण इस दिन की भर्ती रैली 18 अप्रैल को होगी। वैसे अभ्यर्थी जिनके प्रवेश पत्र में 16 अप्रैल की तिथि का उल्लेख है वे 18 अप्रैल की भर्ती रैली में भाग लेंगे। कर्नल ने कहा कि दलाल के चक्कर में नहीं पड़ें, अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। एंट्री बायोमिट्रिक से होगी। सभी पर नजर रखने के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट करें प्रवेशपत्र प्रवेशपत्र वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.निक.इन डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। प्रवेशपत्र लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं जो ब्लैक एंड व्हाइट हो। इसे लेमिनेट नहीं कराएं। इसमें दिए गए समय, तारीख पर बहाली में पहुंचे। साथ ही सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी व छायाप्रति लाना जरूरी है। ---------------- जिलावार रैली की तिथि सैनिक सामान्य व ट्रेडमैन तिथि -जिला 9 अप्रैल- गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा, खूंटी 10 अप्रैल - बोकारो व धनबाद 11 अप्रैल- गढ़वा, लातेहार, साहेबगंज, सिमडेगा और प। सिंहभूम 12 अप्रैल - पू। सिंहभूम, हजारीबाग व लोहरदगा 13 अप्रैल- रांची 14 अप्रैल - देवघर व पलामू 15 अप्रैल - चतरा, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़ व सरायकेला 16 अप्रैल- इस तिथि के अभ्यर्थी 18 अप्रैल को भाग लेंगे 17 अप्रैल- दुमका व गुमला सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिग असिस्टेंट व सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी-18 अप्रैल - झारखंड के सभी 24 जिले
ये लाना है अनिवार्य - 12 नवीन पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ्स -आधार कार्ड - प्रत्येक डॉक्यूमेंट की दो छायाप्रतियां साथ ही ऑरिजनल भी। - सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र -डीसी या डीएम द्वारा जारी डोमेसाइल। ऑनलाइन भी स्वीकृत होगा। - आदिवासी अभ्यर्थी के लिए डीसी या डीएम द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र -अन्य अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य तौर पर सरपंच, एसडीएम, मुखिया या वार्ड पार्षद द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र भर्ती में भाग लेने के लिए रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की संख्या जिला- रजिस्टर्ड अभ्यर्थी बोकारो- 3432 चतरा- 2121 देवघर-2389 धनबाद-4774 दुमका- 1082 पू। सिंहभूम-1865 गोड्डा- 1705 गुमला- 4379 गिरिडीह- 3353 गढ़वा- 2378 हजारीबाग- 3299 जामताड़ा- 452 कोडरमा- 1142 खूंटी- 2168 लातेहार- 1816 लोहरदगा- 2547 पाकुड़- 370 पलामू- 5974 रांची - 7158 रामगढ़- 1275 साहेबगंज- 1470 सरायकेला-1348 सिमडेगा- 714 प। सिंहभूम- 1796