पांच साल में नहीं बन सका कांटाटोली फ्लाईओवर. हर दिन जाम झेल रहे हैैं लोग. बार-बार टेंडर के बावजूद बंद है काम.


रांची(ब्यूरो)। पब्लिक को चाहिए फ्लाईओवर और चल रहा टेंडर टेंडर। जी हां, राजधानी को आसपास के राज्यों से जोडऩे वाले कांटाटोली चौराहे पर 2016 में फ्लाईओवर बनाने की योजना बनी, जिसका निर्माण कार्य 2020 तक पूरा हो जाना था। 2017 में एजेंसी का चयन हुआ और 2018 में निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन बंद होने में भी देर नहीं लगी। इस दौरान कई बार टेंडर निकाले गए, लेकिन 2020 में पूरा होने वाला काम एक साल बाद 2021 अब तक ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया है। इधर, पब्लिक का आए दिन जाम से सामना हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को जैसे पब्लिक से कुछ लेना-देना ही नहीं हो। वे तो सिर्फ टेंडर-टेंडर का खेल खेल रहे हैं। फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अब एक बार और सुगबुगाहट शुरू हुई है। एक बार फिर टेंडर
कई दिनों से अटके पड़े कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने ई-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। दूसरी बार जारी शॉर्ट टेंडर नोटिस में कहा गया है कि योगदा सत्संग आश्रम, बहु बाजार (रांची) से कांटाटोली चौक होते शांति नगर, कोकर (रांची) तक फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 2240 मीटर होगी। इस पर 18767.28 लाख की लागत आने की उम्मीद है। फ्लाईओवर बनाने के काम में इच्छुक एजेंसियां, संवेदक आनलाइन टेंडर जमा कर सकते हैं। इसके लिए 18 दिसंबर तक आखिरी डेट तय की गई है।यहां जमा होंगे बिडफ्लाईओवर बनाने को इच्छुक एजेंसियां या संवेदक 18 दिसंबर तक टेंडर डाल सकते हैं। टेंडर डाक्यूमेंट्स के लिए 25000 चार्ज लगेंगे जो नन-रिफंडेबल होगा। इसके अलावा बिड सिक्योरिटी के तौर पर एक करोड़ 87 लाख 68 हजार रुपये जमा करने होंगे। ऑनलाइन टेंडर डालने के बाद इसे झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रगति सदन, कचहरी चौक, रांची स्थित पते पर जमा करना होगा। फैक्ट फाइल2016 में बनी कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण की योजना2017 में निर्माण कार्य के लिए एजेंसी का चयन हुआ2018 में भू अर्जन का काम होने के बाद निर्माण शुरू हुआ, जो अब बंद है2020 में फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने का था लक्ष्य2021 में अब तक ठीक से काम भी शुरू नहीं हो पाया24 महीने में फ्लाईओवर निर्माण का अब तय हुआ लक्ष्य

अब प्लान में ये हुआ बदलाव2240 मीटर अब होगी चौड़ाई, 1250 मीटर लंबा बनना था पहले फ्लाईओवर18767.28 लाख अब लागत आने की संभावना

Posted By: Inextlive