आई इम्पैक्ट--

मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया निर्देश

खुदी नालियों के जल्द निर्माण कराने को लेकर मेयर गंभीर

जरूरत हो तो लेबर बढ़ाने का भी आदेश

>RANCHI: बरसात से पहले हर हाल में नालियों का निर्माण कार्य पूरा कराएं। ताकि बरसात में लोगों को कोई परेशानी न हो। अगर अधिक मजदूरों की जरूरत है, तो मजदूर बढ़ाए जाएं। यह निर्देश बुधवार को मेयर आशा लकड़ा ने अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले हर हाल में जो नालियां खुदी हैं, उनका निर्माण पूरा कराया जाए।

योग दिवस के लिए चलाएं अभियान

उन्होंने सभी स्कूल-कॉलेज में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। ताकि ख्क् जून को विश्व योग दिवस पर अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं स्वच्छ वातावरण में योगा कर सकें। इसके साथ ही मेयर ने अधिकारियों को यह प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया, जिसे लागू करने के बाद रांची नगर निगम का राजस्व बढ़ सके।

मीटिंग में रांची नगर निगम आयुक्त प्रशांत कुमार, उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आई नेक्स्ट की खबर पर अफसर तलब

आई नेक्स्ट ने बुधवार के अपने अंक में रांची सिटी में बरसात के पहले नालियों के निर्माण की खबर प्रमुखता से पब्लिश की थी। इसमें जिक्र था कि जिस गति से शहर में नालियों का निर्माण हो रहा है, उससे बरसात से पहल ये बन नहीं पाएंगी। ऐसे में बरसात के दिनो में नाली निर्माण के लिए जो गड्ढे खोदे गए हैं वे जानलेवा बन जाएंगे। इसी खबर को मेयर ने गंभीरता से लिया और बुधवार को नगर निगम के सभी अधिकारियों को तलब किया।

मालूम हो कि सिटी के विभिन्न इलाकों में इन दिनों नाली बनाने के लिए जहां तहां गड्ढे खोदे गए हैं। लेकिन इन नालियों की निर्माण गति इतनी धीमी है कि लगता नहीं है कि बरसात से पहले ही बन पाएंगी।

Posted By: Inextlive