रांची के अटल मोहल्ला क्लिनिक में अगर आप ईलाज कराने जा रहे हैं तो आपको जरूरी दवाएं भी वहीं मिल जाएंगी. राजधानी में चल रहे 12 अटल मोहल्ला क्लिनिक्स में 27 तरह की जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी. अटल मोहल्ला क्लिनिक्स को अपडेट करने और वहां सभी तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य भर में संचालित 78 अटल मोहल्ला क्लिनिक्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों को 27 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.


रांची (ब्यूरो)। अटल मोहल्ला क्लिनिक को अपग्रेड करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जुट गया है। अब जरूरी दवाइयों के साथ-साथ वहां जरूरी जांच करने के लिए इक्विपमेंट्स भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को छोटी-मोटी जांच करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। मोहल्ला क्लिनिक्स के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खर्च का आकलन कराया है, जिसके अनुसार एक मोहल्ला क्लिनिक्स के संचालन पर प्रतिमाह करीब 67 हजार 500 रुपए और प्रति वर्ष आठ लाख रुपए खर्च होगा। मोहल्ला क्लिनिक्स में उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसके लिए वहां बोर्ड भी लगाया जाएगा।मौजूद रहेंगे स्टाफ्स


वर्तमान में जो अटल मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं, वहां कर्मचारी भी नहीं बैठते हैं। चार घंटे वहां कर्मचारियों को उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसके लिए अब सभी मोहल्ला क्लिनिक पर पदस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य होगा। सभी मोहल्ला क्लिनिक्स सुबह या शाम को 4 घंटे के लिए खुलते हैं। दुरुस्त होगी व्यवस्था

अटल मोहल्ला क्लिनिक्स की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था। राज्य भर में 78 क्लिनिक एक्टिव हैं। दिल्ली की तरह ही झारखंड में मोहल्ला क्लिनिक्स की शुरुआत की थी। रांची में 12 मोहल्ला क्लिनिक्स का संचालन हो रहा है। लेकिन, डॉक्टरों की कमी से थोड़ी दिक्कत भी हो रही है। साथ ही दवाइयों की भी अभी कमी है। बड़े अस्पताल जाने की जरूरत नहीं अटल मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से की गई है। यहां सर्दी, खांसी, बुखार सहित तमाम साधारण बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जाता है। इसके साथ ही यहां बीपी और ब्लड टेस्ट की भी सुविधा रहती है। गंभीर मरीजों को यहां से चेकअप करने के बाद सदर अस्पताल या रिम्स रेफर किया जाता है। मरीजों के इलाज के लिए यहां एक डॉक्टर के अलावा एएनएम, जीएनएम और नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यह क्लिनिक्स सुबह 8 से 10 और शाम 6 से 8 बजे तक खुले रहते हैं। रांची नगर निगम का सहयोगहेल्थ डिपार्टमेंट रांची नगर निगम की मदद से अटल मोहल्ला क्लिनिक खोला है, जहां तय समय पर डॉक्टर क्लिनिक में मरीजों का इलाज करेंगे। इतना ही नहीं, इलाज करने के साथ ही मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। ये सारी सुविधाएं मरीजों को मुफ्त मिलेंगी। लॉकडाउन में व्यवस्था प्रभावित

कोरोना काल में यहां के डॉक्टरों को कोविड अस्पताल में पदस्थापित करना पड़ा था। इस कारण लॉकडाउन के दौरान अटल क्लिनिक की व्यवस्था प्रभावित हुई। अब अटल क्लिनिक समेत सभी अस्पतालों में सुचारू रूप से इलाज चल रहा है। जहां भी सामान्य इलाज हो रहा था, वहां सामान्य इलाज की सुविधा चालू करने की तैयार विभाग कर रहा है।

Posted By: Inextlive