अपनी रांची बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है. सरकारी महकमे को सिर्फ गाइडलाईन का इंतजार है. सबको पता है कि कोरोना की दूसरी लहर में ढाई हजार बच्चे संक्रमित हुए थे.

रांची (ब्यूरो)। बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए हरी झंडी तो दे दी है, लेकिन अभी ब'चों के वैक्सीनेशन के शुरुआत की तिथि घोषित नहीं की गई है। दूसरी ओर, रांची में माइनर्स के वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। रांची सिविल सर्जन से लेकर डीसी तक इसे लेकर कई दौर की मीटिंग कर चुके हैैं। अब तक आंकड़े सामने आए हैैं, उसके अनुसार रांची के 13 लाख ब'चों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाएगा। ब'चों का टीकाकरण शुरू होने से पहले ही रांची जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जब भी आदेश आएगा, ब'चों का टीकाकरण सुरक्षित तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। राज्य भर में एक करोड़ 43 लाख ब'चों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें 2 से लेकर 18 साल की उम्र तक के ब'चे और टीन एजर्स शामिल होंगे।
रांची में वैक्सीन है उपलब्ध
रांची के सिविल सर्जन विनोद कुमार बताते हैं कि यहां वैक्सीन उपलब्ध है। सरकार के गाइडलाईन का इंतजार कर रहे हैं। निर्देश आते ही हमलोग ब'चों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत कर देंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास जितने ब'चों को वैक्सीन देनी है, उसका डाटा भी मौजूद है।
12 लाख 67 हजार माइनर्स
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची जिले में 12 लाख 67 हजार ब'चे 2 से 18 साल की उम्र के हैं। इसी तरह पूरे रा'य भर में एक करोड़ 43 लाख ब'चों की उम्र 2 से 18 साल के बीच है। 18 साल से ऊपर वाले उम्र के लोगों को टीका तो लग चुका है, लेकिन ब'चों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। टीकाकरण के बाद ब'चों पर खतरा भी कम होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वयस्कों को टीका लगने के बाद आधी आबादी सुरक्षित हुई है, वहीं मानर्स के टीकाकरण के बाद पूरी आबादी बहुत हद तक संक्रमण से बच जाएगी।

किस जिले में कितने माइनर्स
बोकारो 897104
चतरा 453650
देवघर 649045
धनबाद 1167739
दुमका 574821
पू सिंहभूम 997844
गढ़वा 575405
गिरिडीह 1063769
गोड्डा 571388
गुमला 445963
हजारीबाग 754497
जामताड़ा 344099
खूंटी 231367
कोडरमा 311569
लातेहार 316232
लोहरदगा 200876
पाकुड़ 391679
पलामू 843834
रामगढ़ 413003
रांची 1267686
साहिबगंज 500491
सरायकेला 463294
सिमडेगा 260814
प सिंहभूम 653510
कुल 1,43,49,680

स्कूल भी खुलने है
सरकार की ओर से गाइडलाईन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक एसओपी जारी करेगा। ब'चों को टीका लग जाने के बाद तीसरी लहर रोकने में मदद मिलेगी। इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्कूलें भी खुलने वाली हैैं। ब'चों का टीकाकरण हो जाता है, तो उनके स्कूलों को खोलने में भी परेशानी नहीं होगी।

दूसरी लहर में बच्चे भी हुए थे पॉजिटिव
राजधानी में कोरोना के सेकेंड वेव में 0 से 14 आयु वर्ग के करीब 2509 ब'चे संक्रमित हुए थे। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की आशंकाओं के बीच बहुत से पैरेंट्स इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि कहीं ब'चे दोबारा संक्रमित न हो जाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरी लहर में शहर में 14 साल तक के करीब 2509 ब'चे संक्रमण की जद में आए और पॉजिटिव हुए हैं। वहीं रांची जिले में 14 साल से 17 साल की उम्र के करीब 1300 लोग संक्रमित हुए हैं।

Posted By: Inextlive