किसके सिर सजेगा कैंपस का ताज, स्टूडेंट्स लगाएंगे मुहर आज
RANCHI: रांची विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर क्भ् कॉलेज, दो प्राइवेट बीएड कॉलेज व पीजी डिपार्टमेंट्स के क्99 बूथों में शुक्रवार को मतदान होगा। क् लाख क्फ् हजार फ्भ्म् वोटर्स ब्फ्7 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी कॉलेजों में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेट्री, ज्वाइंट सेक्रेट्री और डिप्टी सेक्रेटी के लिए चुनाव होना है। सभी क्8 कॉलेजों में मिलाकर 90 पदों के लिए चुनाव होना है। रांची विवि ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। मतदान को लेकर सभी कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर कॉलेज या संस्थान में एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
कॉलेजों में तैयारी पूरीछात्र संघ चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों में तैयारी पूरी कर ली गई है। कॉलेजों में स्टूडेंट्स के हिसाब से बूथ बनाए गए हैं। रांची वीमेंस कॉलेज में सबसे ज्यादा ब्8 बूथ बने हैं। रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में ख्0 व आर्ट्स ब्लॉक में ख्8 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के एक के दिन पहले गुरुवार को सभी कॉलेजों में मतदान केंद्र के लिए विशेष इंतजाम किया गया। बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर, मतदाता सूची समेत तमाम चीजों को तैयार कर लिया गया है।
क्0.फ्0 बजे से पड़ेंगे वोटसभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग 9 दिसंबर को सुबह क्0.फ्0 बजे से शाम के ब्.फ्0 बजे तक होगी। वोटर को सभी कॉलेजों में पांच-पांच पदों के लिए अलग-अलग वोट करना होगा। सभी पदों के लिए बैलेट पेपर अलग-अलग कलर के हैं।
। कॉलेज/ संस्थान बूथ कैंडिडेट्स आरयू पीजी डिपार्टमेंट्स 08 ब्ख् रांची वीमेंस कॉलेज ब्8 फ्ब् मारवाड़ी कॉलेज क्क् फ्ख् डोरंडा कॉलेज ख्ख् फ्क् रांची कॉलेज 0म् ख्8 एसएस मेमोरियल क्क् ख्8 आरएलएसवाई कॉलेज 08 ख्ब् जेएन कॉलेज धुर्वा 0म् क्8 बीएनजे कॉलेज सिसई 0फ् क्7 बिरसा कॉलेज खूंटी क्भ् ख्ख् सिमडेगा कॉलेज 0भ् ख्0 बीएस कॉलेज लोहरदगा क्भ् ख्0 पीपीके कॉलेज बुंडू क्9 फ्ब् केसीबी कॉलेज बेड़ो 07 ख्9 मांडर कॉलेज 07 क्8 केओ कॉलेज गुमला 07 ख्भ् आरटीसी बीएड कॉलेज क् क्0 जसपुरिया बीएड कॉलेज सभी निर्विरोध निर्वाचित वोटर्स के लिए जरूरी -कॉलेज के ड्रेस में वोट देने जाना होगा। -आइडेंटिटी कार्ड होना जरूरी है। -एक पद के लिए बैलेट पेपर में एक ही कैंडिडेट के सामने टिक लगाना है। अधिक टिक लगाने पर वोट कैंसिल हो जाएगा -बैलेट पेपर में सिवाए टिक निशान के कोई दूसरा निशान नहीं लगाना है। प्रत्याशी ध्यान दें सभी कॉलेज में सभी उम्मीदवार अपने एक-एक प्रतिनिध या खुद मौजूद रह सकते हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के पास लिखित आवेदन देना होगा। हर एक वोट कीमती: वीसीरांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश पांडेय ने कहा है कि एक एक वोट कीमती है। इसलिए छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। वीसी ने सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे प्रत्यक्ष प्रणाली चुनाव का हिस्सा बनें। अपने बहुमूल्य वोट की कीमत समझें और मतदान जरूर करें। हर एक वोट छात्र राजनीति को दिशा देगा।
यहां होना है चुनाव रांची यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाले इस चुनाव में डोरंडा कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, जेएन कॉलेज, केसी भगत कॉलेज, मांडर कॉलेज, बिरसा कॉलेज खूंटी, पीपीके कॉलेज, बीएस कॉलेज, बीएनजे कॉलेज, रांची कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज, सिमडेगा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, जसपुरिया बीएड कॉलेज, आरटीसी बीएड कॉलेज चुनाव में हिस्सा लेंगे। नोटा का ऑप्शन सबसे नीचे रांची यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर नन ऑफ द एबभ(नोटा)(इनमें से कोई नहीं) का भी ऑप्शन है। मतपत्रों में नोटा का स्थान सबसे नीचे है।