..और अब अच्छे से मनेगी होली
विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की सीएमडी के साथ बैठक
मांगों पर विचार करने का आश्वासन, अनिश्चितकालीन हड़ताल टली सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान का भी नगर निगम सीईओ ने दिया आश्वासन, इनकी हड़ताल भी स्थगितRANCHI: रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है अब आपकी होली अंधेरे और कचरे के बीच नहीं बीतेगी। क्योंकि झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ ने फ् मार्च से हड़ताल पर जाने और झारखंड में ब्लैक आउट करने निर्णय वापस ले लिया गया है। सोमवार को झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सचिव एसआर रहाटे की मीटिंग हुई। इसमें ऊर्जा विकास निगम ने कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार से हड़ताल पर जाने के फैसले को संघ ने वापस ले लिया है। झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह सचिव हमारी मांगों पर विचार करने और इसे तुरंत लागू करने का आश्वासन दिए हैं। उनके साथ सकारात्मक बातचीत हुई, इसके बाद यह निर्णय लिया गया। अब झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी के सभी कर्मचारी पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे।
इधर, रांची नगर निगम में सफाई के लिए लगाए गए दैनिक भोगी कर्मचारी और रांची से कूड़े-कचरे का उठाव करने वाले टै्रक्टर ओनर भी अपनी फ् मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले लिए हैं। सोमवार को इनकी रांची नगर निगम के सीईओ के साथ मीटिंग हुई। इसके इनका बकाया वेतन भुगतान करने की घोषणा की गई।
मालूम हो कि विद्युत श्रमिकों और नगर निगम के सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल की चेतावनी से साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ राज्य भर में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न होने वाली थी। लेकिन एक दिन पहले बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।