आज पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज
लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए सिटी में 30 मजिस्ट्रेट व 1000 जवान तैनात
विभिन्न मस्जिदों में सुबह 8 बजे से पढ़ी जाएगी नमाज डीसी व एसएसपी ने शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की RANCHI: कुर्बानी का पर्व बकरीद आज है। सिटी के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। शहर के अलग अलग मस्जिदों में नमाज की समय सारिणी जारी की गई है। दीपाटोली स्थित मस्जिद ए फातिमा में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य मस्जिदों और इबादखानों में भी सुबह आठ बजे से ही मस्जिदों में नमाज पढ़ने की शुरुआत हो जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामबकरीद को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्0 मजिस्ट्रेट व एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त व एसएसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील की है।
मेन रोड, सुजाता चौक से रूट डाइवर्टट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि बकरीद के दौरान नमाज अदा करने के वक्त मेन रोड में एकरा मस्जिद तक लोग गाड़ी लेकर न आएं। इसके लिए सुजाता चौक से रूटडाइवर्ट किया गया है। हरमू रोड के ईदगाह में नमाज के दौरान एक रोड खुला रहेगा, जबकि बरियातू मस्जिद में नमाज के दौरान गाडि़यों को रोका जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस ने कैनल, अग्निशमन गाडि़यों को कंट्रोल रूम, डेली मार्केट के समीप और अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात किया जाएगा।
एक लाख में बिका बकरा बकरीद को लेकर गुरुवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। अंजुमन प्लाजा के पास खस्सी मंडी सजी थी। इसमें 8 हजार से एक लाख रुपए तक के बकरों की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा डिमांड इटावा के बकरे की रही। बाजार में सेवई, लच्छों की भी खूब बिक्री हुई।