RANCHI: चापानल से लाल पानी निकल रहा है, वहीं सप्लाई का कोई भरोसा नहीं रहता है। तीन बाद सप्लाई पानी आता है, तो भरने के लिए मारामारी मच जाती है। दो-दो घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। यह कहना है वार्ड भ्ख् स्थित हिनू पोखर टोली में रहने वाले पीके शांडिल्य का। यही नहीं, ब्यूटी एक्का, संगीता मिंज, रामा साहू, आरती मिंज समेत दर्जनों लोगों को कुछ ऐसा ही कहना है। पूरा मोहल्ला इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है और जिम्मेवार बेपरवाह बने हुए हैं।

पाइप से नाली जाम

संगीता मिंज कहती हैं कि यहां नाली की भी बड़ी समस्या है। एक तो नाली बनी नहीं है। ऊपर से पाइपलाइन से पूरी नाली जाम हो गई है। इस कारण नाली का पानी रोड पर आ गया है। अक्सर गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। वहीं, गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है।

क्कद्गश्रश्चद्यद्ग ष्श्रठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल

पानी की समस्या है। बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कुआं का पानी पहले ही सूख चुका है। पानी भरने के लिए अक्सर लोगों के बीच झंझट भी हो जा रहा है।

ब्यूटी एक्का

पानी को लेकर बड़ी परेशानी हो रही है। तीन-चार दिन में सप्लाई पानी आ रहा है। वहीं, चापाकल का पानी पीने लायक नहीं है। लाल पानी निकल रहा है।

पीके शांडिल्य

पानी को लेकर बहुत दिक्कत हो रही है। काफी दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं, नालियों का भी बुरा हाल है। कच्ची नाली में पाइप का जाल बिछा है। गंदा पानी रोड पर बह रहा है।

संगीता मिंज

चार दिन में सप्लाई पानी आ रहा है। पानी के लिए तो हम लोग तरस कर रह गए हैं। चापानल में भी लाइन लगानी पड़ रही है। चापानल खराब होने पर तो मारपीट तक की नौबत आ जाती है।

रामा साहू

पानी की सबसे बड़ी समस्या है। सप्लाई पानी न्यू मार्केट नगर तक ही आता है। हमलोगों को पोखरटोली से यहां पानी के लिए आना पड़ रहा है। वहीं, चापानल से लाल पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है।

आरती मिंज

Posted By: Inextlive