अच्छी किताबें निखरती हैं व्यक्तित्व को


रांची (ब्यूरो) । नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। इसके अन्तर्गत शेक्सपियर की रचनाओं पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक अवधेश कुमार सिंह ने शेक्सपियर की जीवनी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उन्होंने कहा शेक्सपियर की पुस्तकों में शिक्षा और मनोरंजन दोनों का समावेश मिलता है। कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने शेक्सपियर द्वारा रचित किंग लीयर पर वन एक्ट प्ले भी किया। इसके माध्यम से कथनी और करनी में अन्तर होता है, इसकी शिक्षा मिली।रोल प्ले भी किया
बच्चों ने रोल प्ले भी किया। इस अवसर पर पुस्तक समीक्षा की गई। जेके रोलिंग द्वारा लिखित हैरी पोटर, एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखित विंग्स ऑफ फायर, डॉ कैरल डेविक की पुस्तक माइंड सेट पर चर्चा हुई। शेक्सपियर आज भी उतने ही दिलों पर राज करते हैं जितने अपने समय में चर्चित थे। इस अवसर पर प्राचार्या किरण यादव ने बच्चों को पुस्तक पढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकें हमारे व्यक्तित्व को निखारती हैं अत: हमें पुस्तक पढऩे की आदत डालनी चाहिए। बुक रीडिंग में बोनस अंक मिलते हैं तो बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। इस मौके पर शेक्सपियर द्वारा रचित पुस्तकों की चर्चा की गई।

Posted By: Inextlive