कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच रिश्तों को लेकर इन दिनों ख़बरें खूब बन रही हैं क्योंकि कंगना ने पुराने घावों को ताज़ा जो कर दिया है। साथ ही उनके भाई-भतीजावाद पर दिए गए बयानों पर भी बहस हो रही है। आइए जानें इंडस्‍ट्री के वो 5 सितारे जो रहे कंगना के निशाने पर....

1. रितिक रोशन :
कंगना ने इस बात को मानने से इनकार नहीं किया कि वह रितिक के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर साल 2014 में उनके रिश्ते खत्म हो गए। वह रितिक से शादी करना चाहती थीं। मगर रितिक पीछे हट गए। फिर उन्होंने उनके ईमेल का गलत इस्तेमाल किया। बस यहीं से कंगना-रितिक के बीच दूरियां बनती गईं। अब यह तकरार इतनी बढ़ गई है कि कंगना ने बीते दिनों सार्वजनिक रूप से रितिक और उनके पापा राकेश रोशन को उनसे माफी मांगने के लिए कह दिया।

3. आदित्य पंचोली :
बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगन का एक्टर आदित्य पंचोली के साथ भी अफेयर रहा है। आदित्य और वो तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। मगर आदित्य ने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाईं। वह उन्हें मारते-पीटते थे। उनसे बचने के लिए कंगना को होटल में जाकर रुकना पड़ता था। लेकिन आदित्य उनका पीछा करते हुए होटल पहुंच जाते थे। आखिर में तंग आकर कंगना ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर भी कर दी थी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari