बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर से तो आप अब परिचित ही होंगे। तैमूर के नाम को लेकर काफी मजाक भी बना है लेकिन करीना कपूर ने इस नाम का सपोर्ट किया। ऐसे में आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब करीना ही उसे इस नाम से नहीं बल्‍कि नए नाम से बुलाने लगी हैं। आइए जानें तैमूर के इस नए नाम के बारे में...


नाम पसंद नहीं आप यह जानकर शॉक्ड हो जाएंगे कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को एक नये नाम से बुलाने लगी हैं। जी हां करीब अपने बेटे तैमूर को अब प्यार से ‘लिटिल जॉन’ से बुलाती हैं। हालांकि अब वह उसे जॉन नाम कैसे बुलाने लगी यह तो पता नहीं है। वहीं करीना कपूर खान ने इस नाम से बुलाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन उनके फैंस काफी हैरान हैं। उन्हें यह लग रहा है कि आखिर करीना अब उसे तैमूर नाम से क्यो नहीं बुलाती हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि अब खुद करीना कपूर खान को ये नाम पसंद नही आ रहा है। वह शायद अब तैमूर का नाम बदलने की कोशिश कर रही हैं।  जबकि पहले वह इस नाम का खूब सपोर्ट कर रही थीं।  इस फिल्म में एकसाथ फिर से नजर आएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक


यही नाम रहेगा

बतादें बीते साल 20 दिसंबर को बॉलीवुड के चर्चित पटौदी खानदान में एक नन्हा सा मेहमान आया था। सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने इस प्यारे से बच्चे का नाम प्यार से नाम तैमूर रखा था। हालांकि जब इस बच्चे का नाम तैमूर लोगों को पता चला तो काफी विरोध हुआ। तैमूर नाम का खूब मजाक भी बना था। ऐसे में करीना तो नहीं लेकिन सैफ को काफी परेशान हो गए थे। इस दौरान करीना ने लोगों को जवाब देने के साथ ही सैफ को उसका नाम बदलने से भी रोका था। करीना ने उन्हें समझाया था कि लोग उन्हें एक मजबूत और बड़े फैसले के लिए जानते हैं। ऐसे में अगर वह बच्चे का नाम बदल देंगे तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इसलिए तैमूर का यही नाम रहेगा।जब एक ही ड्रेस में दो बार नजर आए ये बॉलीवुड सितारे

पढ़ें इसे भी : सरकार 3 में नजर आयेंगे ये नये चेहरेBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra