इस महीने 17 अक्टूबर को देश भर में महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चलिए देखते हैं किन बाॅलीवुड फिल्मों के गानों में करवाचौथ सेलिब्रेशन खूबसूरती के साथ दिखाया गया है...


कानपुर। बाॅलीवुड फिल्मों के कुछ गानों में करवाचौथ के त्योहार और पति पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को काफी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। यहां देखें हिंदी फिल्मों के उन्हीं करवाचौथ साॅन्ग की एक झलक...फिल्म: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेसाॅन्ग: घर आ जा परदेसीफिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। उस वक्त बाॅलीवुड में शाहरुख-काजोल की जोड़ी की वजह से कई फिल्में हिट और सुपरहिट हुईं। ये फिल्म भी ब्लाॅक बस्टर साबित हुई थी। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना 'घर आ जा परदेसी' काफी फेमस हुआ था। इस गाने पर करवा चौथ व्रत पूजा करते हुए महिलाओं का एक समूह काफी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाने में काजोल भी शाहरुख के लिए ये व्रत रखती हैं।फिल्म: कभी खुशी कभी गमसाॅन्ग: बोले चूड़ियां



फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पारिवारिक फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन और शाहरुख भाई का रोल किए हैं। वहीं उनकी बीवीयों का रोल करीना और काजोल ने किया है। करण जौहर निर्देशित ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक साॅन्ग है बोले चूड़ियां, इस साॅन्ग में काजोल शाहरुख को करवाचौथ पर छन्नी से देखती नजर आ रही हैं। फिल्म:  हम दिल दे चुके सनमसाॅन्ग: चांद छुपा बादल में संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और एश्वर्या की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं अजय देवगन ने भी एक परफेक्ट पति की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक गाना खूब फेमस हुआ था 'चांद छुपा बादल में'। इस गाने की शुरुआत में ही करवाचौथ का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। सलमान-एश्वर्या के रोमांटिक सीन इस साॅन्ग को और भी प्यारा बना देते हैं।फिल्म: जहरसाॅन्ग: अगर तुम मिल जाओ

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'जहर' में जहां एक ओर शमिता शेट्टी ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं दूसरी ओर उदिता गोस्वामी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 मार्च, 2005 को रिलीज हुई थी। फिल्म का एक साॅन्ग 'अगर तुम मिल जाओ' खूब पसंद किया गया था। इस गाने में शमिता शेट्टी इमरान के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद पहले चांद को फिर उन्हें छन्नी से देखती हैं। फिल्म: आशिक आवारासाॅन्ग:  चांद और पियाफिल्म 'आशिक आवारा' में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 28 मई, 1993 में रिलीज हुई थी। उमेश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना 'चांद और पिया' में महिलाओं का एक समूह एक साथ करवाचौथ की पूजा करता नजर आ रहा है।

Posted By: Vandana Sharma