LUCKNOW: लॉकडाउन में सभी घरों में हैं और अपने-अपने तरीके से समय बिता रहे हैं। किसी का टाइम नहीं पास हो रहा है तो कई लोग मस्ती के साथ इन दिनों को इंज्वॉय कर रहे हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही दो परिवारों के बारे में

लॉकडाउन नहीं, ये तो फुल टाइम मस्ती है

- पहले की तरह ही फॉलो कर रहे हैं डेली रूटीन

फैमली

विनोदनी प्रसाद

हसबैंड- कृष्ण प्रसाद

बेटी- नक्षत्रा

सबसे पहले घर का काम

मेरे रूटीन में किसी तरह का चेंज नहीं आया है। सुबह जल्दी उठती हूं और सबसे पहले घर का काम निपटाती हूं। बस अब इतना चेंज आया है कि खाना बनाने के लिए अलग से टाइम मिल रहा है। घर का काम सुबह 9 बजे तक खत्म करके स्टूडेंट्स की करीब तीन घंटे तक ऑनलाइन क्लास लेती हूं।

छत पर खेल रहीं बैडमिंटन

दोपहर 2 बजे तक लंच करके पूरा परिवार फ्री हो जाता है। शाम को हम सब छत पर बैडमिंटन या फिर कोई दूसरा गेम खेलते हैं। इससे हमारी पूरी एक्सरसाइज हो जाती है। इसके बाद हम सब मिलकर तय करते हैं कि आज डिनर में क्या बनेगा। इसमें बेटी की पसंद ज्यादा चलती है।

अच्छा समय बीत रहा

परिवार के साथ इतना समय बिताने का मौका मिलना पहले संभव नहीं था। हम इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। हम एक साथ टेलीविजन देख रहे हैं और एक दूसरे से बातें भी खूब शेयर कर रहे हैं। इन दिनों काफी अच्छा समय बीत रहा है।

विनोदनी प्रसाद, टीचर, डीपीएस जानकीपुरम

वर्जन

मम्मी-पापा पूरे दिन हमारे साथ रहते हैं, इससे अच्छा भला और क्या होगा। पापा-मम्मी के साथ रोज नए-नए गेम खेलकर ही मेरा दिन बीत जाता है। पहले यह नहीं होता था।

नक्षत्रा, बेटी

फैमली

शीलू जायसवाल

वाइफ- रिंकी जायसवाल

बच्चे- अभय, प्रज्ञा

रोज कर रहे एक्सरसाइज

पहले बिजी रहता था लेकिन अब घर पर खुद को बिजी रखने के लिए बागवानी कर रहा हूं। परिवार के बाकी सदस्य भी इसमें साथ देते हैं। दोपहर में हम बच्चों के साथ इनडोर गेम्स खेलते हैं और सुबह-शाम पूरी फैमली के साथ एक्सरसाइज करते हैं।

क्रिएटिविटी पर फोकस

हम बच्चों को पेंटिंग आदि बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि उनकी क्रिएटिविटी बढ़ाई जा सके। वहीं हम खुद घर को डेकोरेट करते हैं और इसमें कई नए प्रयोग भी कर रहे हैं। अब किचन में वाइफ रिंकी बच्चों की डिमांड पर रोज नई-नई डिश बना रही हैं। अब तो मैं भी बच्चों के लिए बनाने लगा हूं।

खूब हो रही है सफाई

सफाई का हम पहले भी ध्यान रखते थे लेकिन अब तो रोज घर में सुबह-शाम सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें घर के सभी सदस्य शामिल होते हैं। शाम को हम फोन पर अपने रिश्तेदारों से बात करते हैं।

- शीलू जायसवाल, बालू-मौरंग व्यापारी

वर्जन

पापा के साथ टाइम स्पेंड करना काफी अच्छा लग रहा है। पहले तो पापा को टाइम ही नहीं मिल पाता था। अब हम सभी मिलकर इनडोर गेम्स भी खेलते हैं।

अभय व प्रज्ञा, बच्चे

Posted By: Inextlive