दिल्ली की एक लड़की की फेसबुक पोस्ट क्यों पढ़ रहे हैं लोग
पोस्ट की खूब तारीफ दिल्ली की एक लड़की ख्याति खंडेलवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर हाल ही में एक पोस्ट लिखा है। जिसका टाइटल उन्होंने 'सुरक्षित रहें और अगर आप सुरक्षित नहीं हैं तो स्मार्ट बनें'दिया है। इस पोस्ट को अब तक बड़ी संख्या में लोग पढ़ चुके हैं। इस पर काफी सारे लाइक्स आने के साथ ही कमेंट भी आ रहे हैं। लोग ख्याति के इस पोस्ट की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे अपनी बहन बेटियों को भी उसकी जैसी स्मार्टनेस दिखाने की सलाह दे रहे हैं। ख्याति ने अपने इसमें अपनी सहेली का भूतनी बनने का पूरा जिक्र किया है कि कैसे उसने यह रूप बना कर दरिंदो से छुटकारा पाया है।
ऐसे में उसका रूप काफी डरावना लग रहा था। उसके इस रूप में उसके बाल काफी मदद रहे थ्ो क्योंकि वह बाल खोलकर घर से निकली थी। ऐसे में एक दरिंदा तो भाग गया, लेकिन एक अभी भी वहीं पर खड़ा था। जिस पर उसकी सहेली ने अपना ड्रामा आगे बढ़ाते हुए उसके शरीर को नोचना शुरू कर दिया और उसके शरीर से निकले खून को अपने मुंह पर लगाने लगी। यह देख कर फाइनली वह दरिंदा भी भाग गया। इस तरह से उस लड़की ने अपने दिमाग का सही इस्तेमाल कर उन दरिंदो से अपनी सुरक्षा की। इस लड़की की इस एक्टिंग और उसकी हिम्मत पर उसे बहादुरी गर्ल के नाम से पहचाना जा रहा है।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk