बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लवस्‍टोरी क‍िसी से छुपी नहीं है। अक्‍सर ही इनकी शादी करने की भी खबरें भी आती रहती हैं। हालांक‍ि इनकी शादी कब तक होगी और होगी भी या नहीं। यह तो आने वाला वक्‍त बताएगा क्‍योंक‍ि इससे पहले भी कई सेलेब्‍स के साथ अनुष्‍का के अफेयर की खबरें आ चुकी हैं। जि‍नमें एक क्रिकेटर भी शाम‍िल रह चुका है। जानें विराट से पहले क‍िन लोगों को डेट करती थीं अनुष्‍का...


सुरेश रैना: अनुष्का शर्मा का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। कहते हैं कि अनुष्का और सुरेश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। अनुष्का के क्रिकेटर भाई के जरिए रैना से उनकी दोस्ती हुई थी। हालांकि बाद में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसे महज अफवाह करार दिया था। रणवीर सिंह: अनुष्का शर्मा के अफेयर लिस्ट में फिल्म ‘बैंड, बाजा और बारात’ के अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। इन दोनों ने इस फिल्म में एक साथ काम भी किया था। हालांकि जितनी तेजी से इनके लव अफेयर की खबरें आई उतनी ही तेजी से उनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं। रणबीर कपूर:


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नही चला। इन दोनों की मुलाकात एक बार करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद अनुष्का और रनबीर ने खुद को मीडिया से बचाकर एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

कंगना ने सैफ अली ख़ान के खत के जवाब में लिखा, फिर तो मुझे किसान होना चाहिए

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra