आज भी बड़ी संख्‍या में लोग बच्‍चों से यही कहते हैं कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब। ऐसे में लगता है कि शायद ऐसा कहने वालों को नहीं पता है कि खेल-खेल में भी दुनिया जीती जा सकती है। उदाहरण में हमारे देश के क्रिकेटर्स काफी हैं। जी हां जानकर हैरानी होगी कि आज क्रिकेट के मैदान पर तूफानी प्रदर्शन करने वाले कई क्रिकेटर तो ऐसे हैं जो सिर्फ दसवीं तक ही पढ़े हैं। आइए जानें इन 10 स्‍टार क्रिकेटर्स की पढा़ई के बारे में...



आज पूरी देश में विराट कोहली की एक अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खेल की वजह से सिर्फ 12वीं तक ही पढाई कर सके।

सुरेश रैना का नाम भी हाई स्कूल तक पढ़े क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं। हाईस्कूल पूरा करने के बाद क्रिकेट खेलने में इतने व्यस्त हो गए कि आगे नहीं पढ़ सके।

तूफानी बल्लेबाज शिखर धवन भी पढा़ई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। खेल की वजह से उन्होंने भी सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी काफी कम पढाई की है। उन्होंने भी हाईस्कूल तक पढाई पूरी की।

वहीं क्रिकेटर उमेश यादव ने तो स्कूलिंग से ही पढाई छोड़ दी।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra