हाल ही में हिमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव का र‍िजल्‍ट आया है। यहां बीजेपी द्वारा 44 सीटें जीतने के बावजूद मुख्यमंत्री पद के लिए ऊहापोह की स्‍थ‍ित‍ि साफ हो गई है। खबरों की मानें तो जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज रविवार को उन्हें विधायक दल की मीटिंग में नेता चुना गया। आइए जानें कौन हैं ये जयराम ठाकुर...


बचपन से ही राजनीति का शौकजयराम ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बड़े राजनेता के रूप में देखे जाते हैं। 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में जन्में जयराम ठाकुर को बचपन से ही राजनीति का शौक था। खास बात तो यह है कि गरीबी में बचपन बिताने वाले जयराम ने अपने शौक को पूरा किया। 1998 में पहला चुनाव जीता इन्होंने 1998 में अब चाचियोट (सीरज) के निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जयराम को जीत हासिल हुई थी। वह 1998 के बाद से हिमाचल प्रदेश में इस बार 5वीं बार मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
इसके अलावा यह 2007-2012 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में भी कमान संभाल चुके हैं। पूर्व में हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त हुए जयराम आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।Merry Christmas: ये है असली वजह, इसलिए सजता क्रिसमस ट्री और गिफ्ट देने आते हैं सांता क्लॉजSource wikipedia

 

Posted By: Shweta Mishra