इस वर्ष शनि और वृहस्पति अच्छे योग में होंगे इसलिए आपको प्रसन्नता मिलेगी। शनि आपकी मदद करेगा और आपकी योजनाओं में बाधा नहीं डालेगा परंतु विलंब जरूर हो सकता है। क्योंकि शनि धीमी गति से चलने वला ग्रह है। शुक्र आपका मुख्य ग्रह है। शुक्र आपकी राशि में 14 अक्टूबर से 6 नवंबर तक रहेगा। धन विवाह प्रेम और गठबंधन हो सकते हैं। आप घरेलू सुधारों की ओर अपना रास्ता बनाएंगे। यह साल आपके लिए कई सरप्राइज लाने वाला है।


यह माह अपके लिए विकास का रहेगा। आपका एक उद्देश्य रहेगा जिसे पाने के लिए आप निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। आप किसी भी परिस्थिति का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आप खतरे बहुत कम लेते हैं, जिसकी वजह से आपके पास विकल्पों की हमेशा कमी रहती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का मार्ग आसान हो जाएगा। आपकी आर्थिक व्यवस्थाएं थोड़ी गड़बड़ हो सकती हैं। इसे लेकर सतर्क रहें।


इस माह घरेलू जिम्मेदारियां आप पर दबाव डालेंगी। आपका स्वास्थ्य और प्रियजनों का स्वास्थ्य चिंता का विषय बनेगा। कई प्रकार के व्यय होंगे। बीच के महीने में चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा और अपने मार्ग से थोड़ा सा विचलित होंगे। आपमें साहस बढ़ेगा। आपके कार्यों में दृढ़ता आएगी। आपको जीवन में सफलता मिलेगी। आप आनंदित होंगे। आपका भविष्य उज्जवल है। कोई भी निर्णय अपनी इच्छानुसार लें, तभी आपको सही फल मिलेगा।

यह कठिन परिश्रम का महीना है। इस माह आपको जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने बच्चों के साथ यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। व्यवसाय में आपको जीत मिलेगी। इस माह आप योग और आध्यात्म की शरण में जाएंगे। आपमें चेतना का नया संचार होगा। बीच के माह में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मस्तिष्क बेचैन और अशांत रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप इन नकारात्मक चीजों से दूर होंगे। आपकी सफलता में इस महीने थोड़ी बाधा है। आप दूसरों की प्रशंसा पाएंगे। यह एक प्रभावी समय है। और यदि आप इसका लाभ उठाते हैं तो आपको अद्भुत लाभ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। बीच का महीना आपके पारिवारिक सुख को लाएगा। आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपमें उग्रता बढ़ेगी जिससे आपको वाद-विवाद और झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई प्रकार के आकर्षक उपहार प्राप्त होंगे। यह भाग्यशाली महीना सिद्ध होगा। इस महीने अगर आप खतरा लेंगे या कोई चीज खरीदे या बेचेंगे तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेेंगे। अपना आकलन ठीक से करें। बीच का माह आपके घर को आर्थिक कमजोरी से परिचित कराएगा। पर इस समस्या से आप जल्द बाहर आएंगे। शादियां, सगाईयां, सालगिरह, परिवार में सदस्य की बढ़ोतरी और खरीदारियों में शामिल होंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपका खर्च बढ़ता जाएगा।

जैसे-जैसे वर्ष समाप्त होगा, आप तेजी से संपर्क बढ़ाएंगे। आप बड़े विचारों और स्वप्नों से भरे हैं। यात्रा का विशेष योग है। बीच का माह आपके मामलों में स्थिरता लाएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप खुशहाली की ओर अग्रसर होंगे। आपके मित्र, प्रियजन और समाज के लोग आपसे संपर्क बनाएंगे। आप परिवार के साथ मिलकर मौज-मस्ती करेंगे। जो लोग यात्रा में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह समय असाधारण है। आप 2018 के महान आरंभ के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari