एक फिजिस्‍ट से चीजमेकिंग स्‍पेशलिस्‍ट बने डाक्‍टर आदित्‍य राघवन बता रहे हैं कैसे बनायें शानदार बफैलो मोजरिला चीज।

कनाडा के रहने वाले फिजिस्ट डाक्टर आदित्य राघवन ने पहले अपने आप को मोजकरिला चीज मेकिंग की टैक्नीक में ट्रेंड किया और फिर अपने आप को पुरी तरह दूसरों को इस क्राफ्ट की ट्रेनिंग देने में झोंक दिया। हम आपके लिए लायें हैं उनकी बफैलो मोजेरिला चीज बनाने की तकनीक। इसका इस्तेमाल आप canapés और Poutine जैसी डिशेज बनाने में कर सकते हैं।
बफैलो मोजेरिला जैसा की नाम से ही जाहिर है बफैलो मिल्क से बनता है। अपने क्लासिक मोजेरिला बनाने के लिए आदित्य अपने विज्ञान से संबंधित ज्ञान का भी भरपूर इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले वो chèvre नाम से गोट मिल्क का मोजेरिला चीज भी बना चुके हैं जो काफी मुलायम होता है। मोजेरिला को बनाने के लिए आदित्य बतौर साइंटिस्ट माइक्रोबाइल गतिविधी, तेजाब उत्पादन और प्रोटीन संरचना के माध्यम से बेहतरीन टेस्ट और टैक्चर का चीज बनाने में विश्वास करते हैं।

 

 

 

 

बफैलो मोजेरिला चीज बनाने के लिए पहले आदित्य उसमें कुछ खास चीजें मिला कर उसे पकाते हैं। फिर जब वो थोड़ा पक जाए तो बफैलो मिल्क में हल्का सा जामन मिला कर उसे जमने के निए रख देते हैं। जब वो कस्टर्ड की तरह गाढ़ा हो जाए तो उसे चला कर मठ्ठा अलग कर लेते हैं और दही अलग कर दें। दही को करीब चार घंटे तक खट्टा कर लें। इसके बाद उसे पहले गर्म पानी में डाल कर पिघला लें और फिर ठंडे पानी में अच्छे से मथ कर पनीर निकाल लें। ये मुलायम गोल पनीर का थक्का पानी निथारने के बात ही चीज में बदल जाएगा। इस होममेड चीज से आप कई तरह की डिशेज बना सकते हैं।

Posted By: Molly Seth