Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग अनाज बिलकुल नहीं खाते हैं। इस नवरात्रि के अवसर पर आप के लिये बेहतरीन भोजन लेकर आये हैं तो चलिए बिना किसी देर के फटाफट से देखते है बेस्‍ट एंड लाइट फूड...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chaitra Navratri 2023 नवरात्रि को पर्व आने को है, नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना काफी धूमधाम के साथ की जाती है। भक्तगण अपनी इच्छा पूर्ति के लिए पहले और आखिरी दिन या फिर पूरे नौ दिन का व्रत भी रखते हैं। जो लोग इस दौरान व्रत नहीं करते वो भी पूरे नवरात्र माता रानी की भक्ति में डूबे रहते है। नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग अनाज बिलकुल नहीं खाते हैं। वो ऐसी चीजें खाते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और जिन्हें खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। हम इस नवरात्रि के अवसर पर आप के लिये बेहतरीन भोजन लेकर आये हैं।

1. रामदाना
रामदाना यानी अमरंथ सुपरफूड माना जाता है। ये न केवल पोषण से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है। आप इन्हें व्रत के दौरान चाय के साथ खा सकते हैं या फिर इसका लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। कई लोग तो इसे दूध में ऊपर से डालकर खाना पसंद करते हैं।

3. दही
पनीर, छेना, छाछ, दही चैत्र नवरात्रि के व्रत के दौरान जरूर लेना चाहिए। गर्मियों में इसके सेवन से पानी की कमी पूरी होती है साथ ही साथ शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है क्योकिं दही शरीर को ठंडक प्रदान करता है। आप चाहें तो दही को लस्सी बनाकर पिएं या किसी भी तरीके से खाएं, पर खाएं जरूर।

5. नारियल
नारियल को आप कई रूप में इनटेक कर सकते हैं। जैसे की सब्जी के ऊपर से नारियल पाउडर यानी उसका बुरादा आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा। साथ ही आप नरियक की गरी को फल की तरह और उसके पानी को भी पी सकते है जो कि काफी फायदेमंद होता है। व्रत में नारियल आपके शरीर को हाइड्रेट करता है साथ ही साथ आपका पेट हल्का रहता है।

7. कुट्टू
कुट्टू का आटा या आम बोलचाल की भाषा में कहें तो सिंघाड़े का आटा न तो यह अनाज है और न ही वनस्पति। कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री तो होता ही है साथ ही साथ ये काफी पौष्टिक भी होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
आप इसका पराठा, रोटी या हलवा बनाकर खा सकते हैं।

Posted By: Anjali Yadav