Makar Sankranti 2024: अगर इस मकर संक्रांति आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ कुछ यूनिक खाना है तो हमारे पास ऐसे ही डिशेज की एक लिस्ट है। जो आप इस मकर संक्रांति बनाकर खा सकते हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति आ चुकी है और आसमान में उड़ती रंग बिरंगी पतंगों के साथ हमारा मन भी रंगीन हो जाता है। कहने का मतलब कि मकर संक्रांति पर हर घर की थाली में पीली खिचड़ी परोसी जाती है। लेकिन हमारे मन में तो तरह तरह के पकवान खाने का खयाल आ रहा होता है, साथ ही कुछ ट्रेडिशनल खाने का भी। पर अगर इस मकर संक्रांति आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ कुछ यूनिक खाना है तो हमारे पास ऐसे ही डिशेज की एक लिस्ट है। जो आप इस मकर संक्रांति बनाकर खा सकते हैं।

1. पूरन पोली
पूरन पोली हर महाराष्ट्रीयन की पहली पसंद होती है। मकर संक्रांति में पूरन पोली को बनाना और खाना काफी पुराना रिवाज है। बता दें कि, पूरन पोली एक मीठी रोटी होती है, जिसमें मूंग दाल की फिलिंग की जाती है। वहीं सर्दी में पूरन पोली खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि ये आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।

2. मकर चौला
ओडिशा की फेमस डिश मकर चौला को मकर संक्रांति पर बनाया और खाया जाता है। इस रेसिपी में चावल को पीसकर आटा बनाया जाता है। फिर इसमें नारियल को क्रश कर के मिलाते हैं. फिर इसमें गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े, पका केला, दूध, चीनी, पनीर, घिसा हुआ अदरक और अनार भी डालकर मिलाया जाता है। ओडिशा में तो इसे प्रसाद के रूप में बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है।

3. पिन्नी
पंजाबियों की फेवरेट पिन्नी भी लोहड़ी और मकर संक्रांति पर काफी चाव से बनाई और खाई जाती है। इस रेसिपी में गेहूं का आटे में ढेर सारा घी, गुड़ और बादाम डालकर बनाया जाता है। वहीं पंजाबियों के लिए पिन्नी को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर खाना काफी इंपॉर्टेंट माना जाता है।

4. गुड़ पट्टी
मकर संक्रांति के मौके पर गुड़ खाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि बिना तिल, गुड़ और मूंगफली खाए मकर संक्रांति का त्योहार अधूरा होता है। तो अपने रिश्तों में गुड़ की तरह मिठास घोलते हुए आप घर पर ही गुड़ पट्टी बनाकर मकर संक्रांति में पर खुद और मेहमानों को खिला सकते हैं।

5. घुघुती
उत्तराखंड की मकर संक्रांति स्पेशल डिश घुघुती को हम कैसे भूल सकते हैं। इसे मकर संक्रांति के मौके पर खास तौर से बनाया और खाया जाता है। इस डिश में आटे और गुड़ को मिलाकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है। जिसके बाद इसे एक शेप देकर घी में डीप फ्राई किया जाता है।

Posted By: Anjali Yadav