बॉलीवुड अभ‍िनेता रणबीर कपूर अपना 36वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को पैदा हुए रणबीर कपूर आज क‍िसी पर‍िचय के मोहताज नही हैं। रणबीर कपूर अपनी एक्‍ट‍िंग के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। लव अफेयर के मामलों में रणबीर कपूर का नाम करीब आधा दर्जन से ज्‍यादा लड़क‍ियों के साथ जुड़ चुका है। आइए आज इस खास द‍िन पर पढ़ें रणबीर कपूर की हॉट गर्लफ्रेंड्स की ये ल‍िस्‍ट...


माहिरा खान: रणबीर कपूर इन दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ देखे जा रहे हैं। चर्चा है कि कैटरीना के जाने के बाद अब माहिरा खान रणबीर कपूर का नया प्यार है। हाल ही में रणबीर कपूर और एक्ट्रेस माहिरा खान की एक साथ स्मोकिंग करते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।  दीपिका पादुकोण: कैटरीना से पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से भी रणबीर को प्यार हुआ था। इन दोनों ने बचना ऐ हसीनों जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दीपिका ने तो रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि बाद में ये दोनों अलग हो गए। दीपिका इसके लिए कैटरीना को जिम्मेदार मानती हैं।  नंदिता महतानी:


फेमस फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ भी रणबीर कपूर का नाम जुड़ चुका है। इनका नाम सोनम से कपूर से ब्रेकअप के बाद जुड़ा था। नंदिता बचपन से ही रणबीर का क्रश रही हैं। इन्होंने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इनके बीच 10 साल का एज गैप था। इनका भी ब्रेकअप हो गया था। अवंतिका मलिक:

अभिनेता रणबीर कपूर जब टीन एज में थे तब इनका अफेयर एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक के साथ जुड़ा था। ये दोनों खूब एक साथ देखे जाते थे। रणबीर कपूर और अवंतिका का अफेयर करीब पांच साल से ज्यादा चला था। हालांकि बाद में ये इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra