आपके धन और पारिवारिक ढांचे में शनि का यह अंतिम वर्ष है परंतु वृहस्पति समृद्धि का ग्रह शनि के साथ अच्छे संबंध में है। अत: पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष धन स्वतंत्र रूप से बहेगा और परिवार खुशी से विकसित होगा। दूसरे शब्दों में कम तनाव और जीवन में अधिक सुख होगा। 2018 अब आपके लिए बहुत दूर दिखेगा। लेकिन 2018 में वृहस्पति पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार आपकी सूर्य राशि में होगा। यह न केवल एक अच्छा वर्ष होगा बल्कि यह एक महान वर्ष होगा। मंगल आपका मुख्य ग्रह है। मंगल आपकी राशि में 9 दिसंबर 2017 से 26 जनवरी 2018 तक होगा। इसलिए आप उन सबमें उदीप्त और सक्रिय होंगे जो आप सोचते हैं और करते हैं। 20 जुलाई से 4 सितंबर तक आप अंधाधुंध या पूरी गति पर काम कर रहे होंगे। 28 जनवरी से 9 मार्च तक की अवधि कार्य और सेवा के लिए अच्छी है प्रोन्नति के लिए शुभ समय है।



आप नई दिशाओं में एवं गंतव्यों की ओर अग्रसर हैं। प्रेम पुकारते हुए आएगा। मध्य माह सकारात्मक ऊर्जाओं से भरपूर रहेगा। आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। इस माह विदेश यात्रा के भी योग हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जैसे-जैसे महीना समाप्त होगा, आपके जीवन में परेशानियां कम होती जाएंगी और चीजों को बेहतर ढंग से समझने के योग्य होते जाएंगे। आप दूसरों की आवश्यकताओं के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे।

यह महीना आपको पारिवारिक समस्याओं में उलझाए रखेगा। बुजुर्गों और बच्चों की तरफ से स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दूसरों के प्रति आपकी संवेदनाएं जागृत होंगी। बीच का महीना आपके लिए कई सारे विकल्प लाएगा, जिसकी वजह से आपका ध्यान भटकेगा। इस महीने व्यय अधिक हैं और आप स्वाभाविक रूप से व्यवसाय में धन खर्च करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपकी प्रगति होती जाएगी। लेखकों और मीडिया क्षेत्र के लोगों के लिए यह माह बहुत अच्छा साबित होगा।

आप महत्वाकांक्षी और दृढ़ हैं। आपको दुनिया की कोई भी ताकत सफलता पाने से नहीं रोक सकती। आप बहुत मेहनती हैं। आप किसी भी चुनौती का सामना बड़ी साहस के साथ करते हैं। आप मानसिक रूप से मजबूत और बुद्धिमान हैं, जिसके फलस्वरूप आपको किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में मुश्किल नहीं होगी। बीच का महीना आपको काफी व्यस्त रखेगा। आपके प्रेम-संबंध बढ़ेंगे। अकेले यात्रा होने के योग हैं। आप इस महीने जीवन की उथल-पुथल से बाहर आएंगे।

आप सभी के साथ संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। आप में लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। बीच का महीना आपको साहस देगा, जिसके फलस्वरूप आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप जिंदगी के नए आयामों को समझने में समर्थ होंगे। आप दूसरों के प्रति काफी संवेदनशील रवैया अपनाएंगे। यह माह मीडिया के लोगों के लिए आश्चर्यजनक साबित हो सकता है। परिवार की ओर से आपको मदद मिल सकती है।

यह माह आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। यह समृद्धि और आनंद उठाने का समय है। बीच का महीना आपको नई चीजों को सीखने के लिए प्रेरित करेगा। आप ज्ञान की खोज में निकलेंगे। आपकी राशि में वृहस्पति प्रवेश करने पर आप पर दबाव अधिक होगा, जिसकी वजह से आप काफी मेहनत करेंगे। आपकी पांचों उंगलियां घी में होंगी। आप बैल की गति से चलेंगे। आपके विरोधी आपको कष्ट पहुंचाने का असफल प्रयास करेंगे।

आप विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ मिलेंगे और अपने जीवन को एक अनोखी धार देंगे। आपकी क्षमताओं की प्रशंसा लाखों लोग कर रहे हैं। बीच का महीना आपको कठिन परिश्रम की ओर बढ़ाएगा। कुछ छोटे-छोटे विवाद और परेशानियां आएंगी, पर आप उसे दूर करने में सफल होंगे। अपने अहंकार को काबू में रखें। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपने परिवार को विदेश यात्रा पर ले जाने में समर्थ होंगे। आप दूसरों से मेल-जोल बढ़ाएंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari