साल 2017 में महत्वपूर्ण लक्षण जैसे कर्ज आभार बाध्यता नए व कठिन प्रयास सामुदायिक सेवा स्वास्थ व सफाई से जुड़े सभी मामले कर्मचारी सहकर्मी अधीनस्त पालतू जानवर सैतेली मां और मामा-मामियां आदि से संबंधित लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बुध न केवल यात्रा और संचार का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि सृजनात्मकता बच्चों शौक मनोरंजन और सट्टेबाजी का भी आपके लिए प्रतिनिधित्व करता है। आपके लिए मंगल का अर्थ यात्रा गुप्त संबंध रोमांस विवाह संबंध और समझौते हो सकते हैं। इस साल अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि अनियंत्रित भावनाएं आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। व्यवसाय में हैं तो इस साल आपके लिए बहुत कुछ है।


2- आपमें आग है, आप महत्वाकांक्षी, आक्रामक और कठिन परिश्रमी हैं। आपकी वाहिशें ऊंची हैं और आप उन्हें पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। शक्तिशाली प्रबलता आपको प्रेरित करती है। व्यय और दिल के मामले भी हैं। मध्य मास आपको कठिन प्रयासों के उत्साह से भरा हुआ पाता है। यह स्थायित्व का समय नहीं है, यह विकास का समय है। जैसे-जैसे मास समाप्त होता है आपके लिए यह धन और सुख का समय है। आप कदमों को सोच-समझकर उठाएं।

4- यह एक शानदार समय है। आप एक प्रबल शक्ति द्वारा प्रेरित हैं। आप भूतग्रस्त हैं और चीजों को होने देते हैं। आपका संसार बहुत तरीकों से भव्य है। मध्यमाह आपको जीतते हुए देखता है। अपनी उपलब्धियों के लिए आपका स्वागत सत्कार हो सकता है। आप अपनी सुस्पष्ट वाणी को वाकपटुता की ओर ले जाते हैं और इनाम भी पाते हैं। जैसे-जैसे माह समाप्त होता है आप अभिलाषाओं से प्रेरित होते जाते हैं। सफलता इस कदर मिलेगी कि लोग आपके स्पर्श को जादुई बताएंगे।

6- ग्रहों ने आपके जीवन में महान सुख बोध पैदा कर दिया है। आप अब पूरी गति में हैं। यात्रा और नए काम शुरू कर सकते हैं। नया प्रेम भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन कठिन समय से गुजर सकता है, परंतु ऐसा कुछ नहीं है जिससे आप उबर नहीं सकते। व्यय भी बढ़ रहे हैं। मध्यमाह शक्तिशाली सृजन का भाग है और आप मास्टरपीसेज के साथ आते हैं। बहुत से लाभकारी सामााजिक संपर्क भी हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं।

8- आप भावुकतापूर्ण क्षणों में लिप्त हैं। आप कमजोरों के लिए सहानुभतियों से भरे हैं। आप हास्यास्पद विचारों से भी भरे हैं। आपके लिए यह समय काफी चमत्कारी भी हो सकता है। मध्यमाह आपको संतुलित बनाता है। आप व्यवसाय विस्तार की ओर देख रहे हैं। आप क्रियाशील होते हैं और महत्वपूर्ण समझौते करते हैं। जैसे-जैसे माह समाप्त हो रहा है आप नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपकी छठी इंद्रियां नए क्षितिज और आविष्कारों की ओर निर्देशन दे रही हैं।

10- आप अपने सपनों को पाने के लिए पूरी तरह प्रयत्नशील हैं। परिवार के लिए भी समय है, पर बहुत से व्यय हैं। मध्यमाह आपको उन्नति और विकास के नए चक्र के मुहाने पर पा रहा है। जैसे-जैसे माह समाप्त होता है, बहुत सारे मेल मिलाप हैं। यह समय नई उपचारात्मक रूपरेखा खोजने का भी हो सकता है। नए परिदृश्य नाटकीय रूप से खुलते हैं। आप नए विचारों और सृजनशीलता के साथ भरे हुए हैं। जो मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में हैं, उनके लिए उपलब्धियों भरा माह है।

12- आपको समग्र संसार में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। आप अपने विचारों को बढ़ाने में तकनीक का प्रयोग करते हैं ओर आपको प्रशंसा मिलती है। आप भविष्य के लिए बीज बो रहे हैं। मध्यमाह अधिक स्थायित्व देखता है। घरेलू कार्य में आपको माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आप गतिमान हैं। जैसे-जैसे कार्य समाप्त होता है आप महसूस करते हैं कि जीवन बहुआयामी है। आप भाग्य को मानना शुरू कर देंगे, क्योंकि आपके लिए बहुत कुछ अच्छा है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra