क्रिकेट के मैदान पर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को लेकर इन दिनों एक अलग ही चर्चा सुनाई दे रही है। इस चर्चा ने हर किसी के कानों को खड़ा कर दिया है। दरअसल सुनने में आया है कि शाहिद अफरीदी चल रहे हैं व्‍यस्‍त इश्‍क-मुश्‍क के चक्‍कर में। अब यहां बड़ी बात ये है कि शाहिद को प्‍यार किसी पाकिस्‍तानी लड़की से नहीं बल्‍िक भारतीय महिला से हुआ है। वो भी किसी मॉडल से।

ऐसी है जानकारी
खबरों की मानें तो अफरीदी को भारतीय मॉडल अर्सी खान से मोहब्बत हो गई है। इतना ही नहीं बीते दोनों दोनों दुबई के एक होटल में साथ-साथ वक्त बिताते दिखे। बताया गया है कि दोनों दुबई के इस होटल में दो दिन तक रहे। इनको यहां साथ देखे जाने के बाद दोनों के बीच इश्क की अफवाहों को और बल मिल गया है।  
बोले अफरीदी
वहीं जब अफरीदी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर का सिरे से खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि ये सब भारतीय मीडिया की देन है, जो वह उनके रिश्तों को कुछ और ही रूप दे रही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे ही कारण होते हैं जो कोई भी पाकिस्तानी चैनल और भारतीय मीडिया पर भरोसा नहीं करता। ये मीडिया ही है, जो अपने मन से खबरों को बनाकर लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं।
 
भारत आकर रहने लगा था अर्शी का परिवार
फिलहाल उनका ये कहना है कि उनके और अर्शी के बीच रिश्तों की बात महज कोरी अफवाह है। बताते चलें कि अर्शी मूलरूप से अफगानिस्तान निवासी है। वह जब सिर्फ चार साल की थी, तब उसका परिवार अफगानिस्तान से भोपाल आ गया था। उसके बाद अर्शी ने अपने स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई भोपाल से ही पूरी की है और उसके बाद सब वहीं रहने लगे।

Hindi News from Cricket News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma