दुनिया में चारों ओर इस बात का बोलबाला है कि महिलाओं के पक्ष में तो न जाने कितने कानून बना दिए गए हैं। उन्‍हीं के हित के लिए सबसे ज्‍यादा कोशिशें की जाती हैं। आप भी अगर ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो जरूरत है आपको इस गलतफहमी से निकलने की क्‍योंकि आपका ऐसा सोचना बिल्‍कुल गलत है। आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि तमाम देशों में महिलाओं पर बेहद अजीबो गरीब कानून थोपे गए हैं। इनमें यूपी बिहार और हरियाणा में होने वाली इनके साथ ज्‍यातती के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन अमेरिका यूरोप और इटली जैसे बड़े-बड़े देश भी इसमें पीछे नहीं हैं। यहां भी अजीब-अजीब कानूनों का दंश झेल रही हैं महिलाएं जो किसी भी तरह से वाजिब नहीं हैं। इसके बावजूद उनको वो सब झेलने होंगे। आइए जानें कौन से हैं महिलाओं के लिए बनाए गए वह अजीबो गरीब कानून....।


2 . चीन में तमाम बड़ी खाने हैं, लेकिन इन खानों में आपको एक भी महिला कर्मी काम करती नहीं दिखेगी। इसका कारण है कि चीन में महिलाओं को खान में काम करने की इजाजत नहीं है।4 . सऊदी अरब में तो और भी ज्यादा हद है। यहां तो महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस तक पाने का अधिकार नहीं है। सिर्फ यही नहीं पति की अनुमति के बिना महिलाएं तो बैंक में अपना खाता भी नहीं खुलवा सकतीं।6 . क्यूबा में लड़कियों की शादी के लिए कानूनन उनकी उम्र 14 साल तय की गई है। मतलब कानूनी तौर पर अधिकार है कि 14 साल की उम्र में उनकी शादी की जा सकती है।
8 . इसी क्रम में वेटिकन सिटी का ये कानून भी आपको काफी चौंका देगा। दरअसल यहां कुछ इस तरह का कानून है कि महिलाएं वोट नहीं दे सकतीं। उनको यहां पर मतदान का अधिकार नहीं है।


10 . मोरक्को में तो आखिरी हद भी पार कर दी गई। वह यह कि यहां लड़कियों को उनके बलात्कारी के साथ शादी करने के लिए बाध्य किया जाता है। उनके लिए ऐसा करना कानूनन जरूरी है।inextlive Desk from Spark-Bites

Posted By: Ruchi D Sharma