उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश से शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने चेताया है कि इससे प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।


लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बरेली उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।सुबह छाया रहेगा घना कोहरामौसम विभाग ने कहा कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को शुष्क मौसम के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहरप्रदेश के मौसम विभाग ने यहां बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी शीतलहर से अछूता नहीं रहेगा। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh