Lockdown Diaries : एक्टर नसीरुद्दीन शाह लाॅकडाउन के दौरान इस वक्त अपना समय बड़े शानदार तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। वो शेक्सपियर के नाटकों को पढ़ रहे हैं और अपने बेटे को सुना रहे हैं। इसके साथ ही मूवी देखना खाना बनाना जैसे काम भी कर रहे हैं।

मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : तीन बार नैशनल अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुके एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने लाॅकडाउन का समय बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। वो अपने लॉकडाउन का एक बड़ा हिस्सा विलियम शेक्सपियर के नाटकों को पढ़ने में गुजार रहे हैं। वेटरन एक्टर नसीर ने आईएएनएस को बताया, 'मैं उनमें से एक इंसान हूं जो घर पर ही रह रहा है और घर पर चीजों को एंज्वाॅय कर रहा है। मैं फिल्मों देखता हूं, किताबें पढ़ता हूं। मैंने किचन मदद करना भी शुरु कर दिया है। मैंने शादी के बाद ये सभी काम करना बंद कर दिया था।'

अपने बेटे को शेक्सपियर के प्ले सुनाए

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने काफी लंबे समय से कुकिंग नहीं की है। मैंने शेक्सपियर के दो नाटकों को पढ़ा और अपने बेटे को भी सुनाया। हम घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा हूं।' बता दें कि नसीर के दो बेटे हैं। दोनों का नाम विवान और इमाद है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म द हंगरी में नसीर ने काम किया था। इसका निर्देशन बर्नाली चैटर्जी ने किया था। ये फिल्म शेक्सपियर के एक प्ले पर आधारित था।

ये सेलेब्स भी कर रहे हैं ऐसे टाइम पास

वहीं इस वक्त सेलेब्स तरह- तरह के इनिशिएटिव ले रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को उसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोई इंस्टा लाइव चैट कर रहा है तो कोई वन मीनट वीडियो मेकिंग चैलेंज दे रहा है। बता दें कि हाल ही अर्जुन कपूर ने लाइव डेटिंग की वो भी एक साथ 5-6 लड़कियों के साथ। इन दिनों करीना बेटे तैमूर के साथ पेंटिंग करने में बिजी हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ने आपस में वीडियो काॅल कर उसका स्क्रीन शाॅट शेयर किया है।

Posted By: Vandana Sharma