Lohri 2022: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज लोहड़ी के अवसर पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पोंगल भोगली बिहू उत्तरायण और पौष पर्व सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाएं।

नई दिल्ली (एएनआई)। Lohri 2022: देश में आज लोहड़ी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सभी देश वासियों को को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति भवन की ओर से हुए ट्वीट के मुताबिक हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार प्रकृति के साथ जैविक संबंधों को रेखांकित करते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की सभी को बधाई। ये त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाएं।

Greetings to all on Lohri, Makar Sankranti, Pongal, Bhogali Bihu, Uttarayan & Paush Parva. Highlighting the unity in diversity that defines our country, these festivals underline our organic relationship with nature. May the festivals bring prosperity and happiness to everyone.

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 13, 2022

ये त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते
लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। लोहड़ी के पर्व में अग्नि प्रज्वलन और लोक गीत समारोह विशेष रिवाज है। इस त्येाहार में अग्नि जलाकर उसके चारों ओर एक रिक्रमा की जाती है, उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।

Posted By: Shweta Mishra