- 8 डिग्री नीचे सरका तापमान, ठिठुरे लोग

- शिमला में 15.2 और लखनऊ में 13.6 डिग्री रहा दिन का तापमान

-घने कोहरे के साथ होगा नए साल का आगाज

LUCKNOW:

राजधानी लखनऊ में तापमान जम्मू और शिमला से भी नीचे चला गया। लखनऊ में दिन का तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा और शीत लहर चलने के आसार हैं। अगले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

रेंगते वाहन, ठिठुरे लोग

शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर वाहन लगातार दूसरे दिन रेंगते नजर आए। हालांकि दोपहर में कोहरा कम हुआ, लेकिन मौसम साफ होने से ठंड बढ़ गई। शीत लहरी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद फिर से कोहरा और ठंड काफी बढ़ गई।

8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे चला गया। इस सर्दी में सबसे कम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में दिन के तापमान में कमी के कारण अधिक ठंड महसूस हुई। जबकि शिमला में अधिकतम तापमान 15.2, मनाली में 12.8, श्रीनगर में 12.0, जम्मू में 21.2, चंडीगढ़ में 22.1, देहरादून में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में न्यूनतम यानी रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ और आस पास इलाकों में सुबह शाम घना कोहरा छाया रहेगा, शीतलहरी चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं।

यूपी में सबसे ठंडा लखनऊ

लखनऊ 13.6

फुरसतगंज 13.8

वाराणसी 15.6

कानपुर 16.7

गोरखपुर 18.2

आगरा 20.6

बरेली 22.2

झांसी 23.4

मेरठ 23.5

Posted By: Inextlive