Maharashtra Road Accident : महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 24 अन्य घायल हो गए।

रत्नागिरी/सिंधुदुर्ग / (आईएएनएस / पीटीआई)। Maharashtra Road Accident : महाराष्ट्र में गुुरुवार को दो बड़े सड़क हादसे हो गए। पहली घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हुयी। यहां सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर हुयी। यह दुर्घटना मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि वैन सवार सभी रिश्तेदार रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

Maharashtra | Visuals from Goa-Mumbai highway in Repoli area in Raigad where a car accident left nine people, including a child, dead and another child injured. pic.twitter.com/oaH1qKyW83

— ANI (@ANI) January 19, 2023


मृतकों में एक चार साल का बच्चा भी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हादसे में लोग मारे गए। इनमें एक चार वर्षीय बच्चा, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल बच्चे को मानगांव के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बस के पलटने दो की माैत 23 घायल
वहीं दूसरी घटना में सिंधुदुर्ग के कंकवली गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बस मुंबई से गोवा जा रही थी और गढ़ नदी पर एक पुल के पास खतरनाक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बचाव दलों, अग्निशमन दल और पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Posted By: Chandramohan Mishra