महाराष्ट्र में सोमवार को 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मुंबई सहित कई शहरों के मतदान केंद्रों पर बाॅलीवुड सेलिब्रेटीज भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। जानें अब तक किन सेलिब्रेटीज ने डाला है वोट...

कानपुर। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। यहां 3,237 उम्मीदवारों में 236 महिलाएं हैं और 3,001 पुरुष हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ है। महाराष्ट्र में वाेटर्स काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
अब तक ये सेलेब्स डाल चुके हैं वेाट
प्रेम चोपड़ा/गुलजार
अभिनेता प्रेम चोपड़ा और निर्देशक-गीतकार गुलजार बांद्रा पश्चिम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए।

Mumbai: Veteran actor Prem Chopra and Director-lyricist Gulzar leave after casting their votes at a polling booth in Bandra(West) #MaharashtraElections2019 pic.twitter.com/Lj8zBms7EB

— ANI (@ANI) October 21, 2019

रितेश देशमुख
एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर स्याही लगी उंगलियों की एक पिक्चर शेयर की। उन्होंने कहा कि हमने वोट दे दिया है .... मैं हर मतदाता से आग्रह करता हूं कि वे बाहर जाएं और वोट करें।

Go exercise your right!! Go Vote !!! pic.twitter.com/7UlpZwl3EF

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 21, 2019


माधुरी दीक्षित

बाॅलीवुड सेलिब्रेटीज भी अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। अब तक आमिर खान, माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स वोट डाल चुके हैं।माधुरी ने मुंबई बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग की। वोटिंग के बाद माधुरी दीक्षित काफी खुश दिख रही थीं।

 

 

Mumbai: Actor Madhuri Dixit leaves after casting her vote at a polling booth in Bandra(West) #MaharashtraElections2019 pic.twitter.com/BwiFmUsCin

— ANI (@ANI) October 21, 2019
लारा दत्ता
बाॅलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी बांद्रा पश्चिम में अपना वोट डाला। इस दाैरान उनके साथ उनके पति व पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति भी वोट डालने पहुंचे।

Mumbai: Former tennis player Mahesh Bhupati, wife and actor Lara Dutta after casting their vote at a polling booth in Bandra(West) #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/IFy8jc5MNS

— ANI (@ANI) October 21, 2019
आमिर खान
मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक्टर आमिर खान भी वोट डालने पहुंचे। इस दाैरान आमिर खान ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।

Mumbai: Actor Aamir Khan arrives to cast his vote at a polling booth in Bandra(West), says 'I appeal to all citizens of Maharashtra to come out and vote in large numbers'. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/3VwbrEm3LM

— ANI (@ANI) October 21, 2019


रवि किशन

एक्टर व गोरखपुर (यूपी) से भाजपा सांसद रवि किशन और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी मुंबई के गोरेगांव और अंधेरी (पश्चिम) के मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले।

#MaharashtraAssemblyPolls: Actor & BJP MP from Gorakhpur (UP) Ravi Kishan & actress Padmini Kolhapure cast their votes at polling booths in Mumbai's Goregaon & Andheri (West) constituency, respectively. pic.twitter.com/U1tKD18sYM

— ANI (@ANI) October 21, 2019 



Posted By: Shweta Mishra