Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति को ही सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य इस वर्ष श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में प्रवेश करेगा। यह मकर संक्रांति तुला-मीन समेत इन 6 राशियों के लिए बहुत अनुकूल रहेगी...

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति को ही सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य इस वर्ष श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य डाॅक्टर त्रिलोकी नाथ के अनुसार जिस समय सूर्य प्रवेश करेगा उस समय ध्वज योग बन रहा है। इस योग से भारत की साख विश्व में मजबूत होगी और भारत अग्रणी देशों की कतार में खड़े होने की स्थिति में पहुंच सकता है। यह मकर संक्रांति कुछ राशियों के लिए बहुत अनुकूल रहेगी एवं कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगी। वहीं अन्य राशियों के लिए मकर संक्रांति समान्य स्थिति बनाने वाली होगी।

मेष राशि
इस राशि के लिए मकर संक्रांति विशेष उपलब्धियाँ लेकर आयेगी। धन का आगमन होगा। बाधायें दूर होगीं कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। बड़े लोगों का निरन्तर सहयोग एवं आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि वालों के लिए व्यापार में विशेष वृद्धि का योग बनेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा और आपसी सहयोग मिलेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। घर में खुशी का वातावरण बनेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए कई शुभ योग बनेगें।जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन आदि का योग बन सकता है। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। उधार दिये धन की वापसी संभव हो सकती है। व्यापार में वृद्धि का योग है। आय के साधन बढ़ेगें।

तुला राशि
शुभ समाचार मिलेगा एवं सहयोग की स्थिति बनेगी।कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। धन के मामले में विशेष शुभ स्थिति रहेगी।रुका हुआ धन मिलेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग भी बढ़ेगा। वाणी पर थोड़ा नियन्त्रण रखें। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।

धनु राशि
इस राशि वालों के लिए मकर संक्रांति विशेष शुभ फलों की प्राप्ति वाली हो सकती है। घर परिवार में धन वृद्धि का योग बनेगा। रोजगार के नये-नये स्रोत खुलेगें जिससे धन आगमन की स्थिति निरन्तर बनी रह सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है अर्थात संतान भी उन्नति कर सकती है। कार्य-व्यापार के लिए भी शुभ स्थितियाँ बनेगीं।

मीन राशि
इस राशि वालों पर मकर संक्रांति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। धन में वृद्धि के नये स्रोत बन सकते है। आय के साधन बढ़ेगें। रोजी-रोजगार के दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आय के नये स्रोत बनाने में जातक सफल हो सकता है। मन शांत रहेगा और संतोष के भाव का उदय होगा।

Posted By: Shweta Mishra