पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ एक बार फिर सत्‍ता में पहुंची ममता बनर्जी आज जनता और मीडिया के बीच छा गई है। ममता बनर्जी पश्‍िचम बंगाल में फिर से मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होगीं। ममता बनर्जी ने कहा कि ये उनकी नहीं बल्‍िक पश्‍िचल बंगाल की जनता की जीत है। इसके साथ ही उनका कहना है कि उनका लक्ष्‍य अर्जुन की तरह तय था।


जीत का परचम लहरायापश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। जीत के बाद उन्होंने विक्ट्री का वी साइन दिखाते हुए जीत का श्रेय बंगाल की जनता को दिया। दीदी ने कहा कि ये आम जनता की जीत है। इस चुनाव में विरोधी फेल हुए हैं। मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया गया। अब तक आए रुझानों में जीत के बाद ममता बनर्जी मीडिया के सामने आईं और जीत के जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रीय पार्टी हैं, हमारा प्रभाव क्षेत्र बहुत छोटा है।चुनाव में विरोधियों की हार
केंद्र पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि इस चुनाव में विरोधियों की हार हुई है। कोलकाता से दिल्ली तक मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया गया। इस साजिश में केंद्र भी साथ था। मेरे खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश हुई, मुझे गाली दी गई। मैंने अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य तय रखा। हम जनता के बीच गए।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra