इस दुनिया में सिरफिरे लोगों की कमी नहीं है। इसका ताजा उदाहरण यूएई में देखने को मिला। जब एक शख्‍स पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया गया तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला।


और बच गई जानरिपोर्ट की मानें तो संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक युवक ने परेशान होकर अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह युवक पहले से शादीशुदा है। लेकिन घरवालों ने उसके ऊपर दूसरी शादी का दबाव बनाया। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए तीन घंटे तक युवक की सर्जरी की। युवक की पत्नी और दो बेटियां हैं।मनोरोगी है यह लड़का
पुलिस के मुताबिक यह केस सुसाइड से जुडा है। लड़के ने सुसाइड करने के लिए ऐसा कदम उठाया था। हादसे के बाद लड़के के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह भाई का कटा हुआ प्राइवेट पार्ट एक प्लास्टिक के बैग में लेकर अस्पताल पहुंचा था। बाद में युवक के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टरों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पहले तो पीड़ित ने सर्जरी करवाने से मना कर दिया था लेकिन बाद में भाई के मनाने पर मान गया। डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि पीड़ित की मानिसक स्थिति भी ठीक नहीं है, उसे किसी अच्छे मनोचिकित्सक की जरूरत है।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari