नाम का इंसान के जीवन और उसके स्‍वभाव में विशेष प्रभाव पड़ता है। बच्‍चे के जन्‍म के कुछ दिन बाद ही सभी धर्मों में उनके रीति रिवाजों के मुताबिक नाम रखा जाता है। ऐसे में आज हम आपको नाम से जुडा़ एक बड़ा रहस्‍य बताएंगे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अंग्रेजी के नामों में अक्षरों के दोहराने का जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानें कैसे...


ऐसे होते हैं A,I,J,Q या Y वालेजिन लोगों के नाम में A,I,J,Q या Y दो या उससे अधिक बार आते हैं। वे लोग काफी बहादुर और खुले विचारों के होते हैं। ज्ञानी होने के साथ-साथ यह अपनी बात मनवाने में आगे रहते हैं। पैसा कमाने व लोगों की मदद में पीछे नहीं रहते हैं। B, K और R वालों का स्वभावजिन लोगों के नाम में B, K और R जैसे अच्छे अगर एक से अधिक बार आते हैं तो वे लोग काफी इमोशनल होते हैं। कलात्मक प्रेमी होने के साथ इन्हें संगीत भी काफी पसंद होता है। यह छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेकर जल्दी परेशान हो जाते हैं। नामों में U, V या W


जिन लोगों के नामों में U, V या W जैसे अक्षर दोहराते हैं। वे काफी जिम्मेदारी वाले होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग काफी ज्यादा रोमांटिक भी होते हैं। ये लोग प्यार आदि के मामले काफी सोच समझ कर फैसला लेते हैं। O या Z अक्षर एक से ज्यादा

जिनके नामों में O या Z अक्षर एक से ज्यादा बार दोहराते हैं। वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ये व्यायाम प्रेमी होते हैं। यह ज्यादातार एकांत की जगह में रहना पसंद करते हैं। यह स्वभव से थोड़ा मनमौजी होते हैं।  P या F अक्षर दोहराने परजिन नामों में P या F अक्षर को दोहराते हैं। ऐसे लोग घर व व्यापार दोनों में सकारात्मक ऊर्जा का योगदान करते हैं। इन लोगों को परिवार का सुख व सहयोग पूरी तरह से मिलता है। हां ये लोग स्वभाव से थोड़े ज्यादा खर्चीले होते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra